The Odyssey Box Office Collection Day 9: क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ लगातार इंडिया में सुर्खियां बटोर रही है. रिलीज के पहले से ही इस फिल्म का क्रेज देखना को मिला था और अब बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म धमाल मचा रही है. 17 जुलाई को रिलीज हुई ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे कर लिए हैं. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 100 करोड़ पार पहुंच गई है.
पहले हफ्ते बटोरे 90 करोड़
17 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘द ओडिसी’ ने भारत में जबरदस्त शुरुआत की थी. पहले दिन फिल्म ने 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद हफ्तेभर फिल्म छाई रही और पहले 7 दिन में ‘द ओडिसी’ ने टोटल 90.30 की कमाई की. 8वें दिन शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 6.85 करोड़ रुपये रहा था.
100 करोड़ पार हुई ‘द ओडिसी’
बात करें ‘द ओडिसी’ के नौवें दिन शनिवार के कलेक्शन की तो Sacnilk के मुताबिक 9वें दिन, ‘द ओडिसी’ ने ₹11.05 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹129.15 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹108.20 करोड़ हो गया है. रिलीज के दूसरे हफ्ते भी ‘द ओडिसी’ की शानदार कमाई जारी है. शनिवार को इसकी कमाई में इजाफा देखा गया है. इसी के साथ इस फिल्म ने नौवें दिन भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया.

फिल्म के बारे में
‘द ओडिसी’ 2026 की एक एपिक एक्शन-फैंटेसी फिल्म है, जिसे क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन लीड रोल शामिल हैं. ये फिल्म इथाका के ग्रीक राजा ओडिसियस (डेमन) की युद्ध के बाद घर वापसी की भयानक कहानी दिखाती है.