Peddi Box Office Collection Day 9: राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 9 दिनों में बेहतरीन कमाई कर ली है. यह मूवी 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है. वहीं, दूसरी ओर ‘पेद्दी’ के साथ रिलीज हुई कुछ बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. इन फिल्मों के लिए 1 करोड़ तक कमाना भी मुश्किल हो रहा है और पेद्दी लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है. वहीं, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन कितनी कमाई की है चलिए जानते हैं इसके बारे में.
फिल्म ने 8दिनों में किया इतना कलेक्शन
राम चरण की फिल्म पेद्दी ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी. इस फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था और पेड प्रीव्यू (Paid Preview) में इसने 18.50 करोड़ की कमाई की थी. इस तरह फिल्म ने पहले दिन 69.50 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं, दूसरे दिन 26.90 करोड़, तीसरे दिन 29.10 करोड़, चौथे दिन 32.15 करोड़, पांचवें दिन 12.35 करोड़, छठे दिन 9.70 करोड़, सातवें दिन 7.55 करोड़ और आठवें दिन 6.30 करोड़ का कलेक्शन किया है.
9वें दिन ‘पेद्दी’ ने कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 5.15 करोड़ का कारोबार किया है. मूवी की कमाई में 9वें दिन गिरावट आई है. इस दिन ‘पेद्दी’ की ऑक्यूपेंसी 20.5 प्रतिशत रही है और इसने भारत में कुल 198.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. वहीं, फिल्म ने दुनिया भर में 286.38 करोड़ का कलेक्शन किया है और यह जल्द ही दुनिया भर में 300 करोड़ की कमाई भी कर लेगी. ‘पेद्दी’ को इन आंकड़ों ने साल 2026 की सफल फिल्मों में से एक बना दिया है.
‘बंदर’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को दी मात
बता दें कि ‘पेद्दी’ का मुकाबला सिनेमाघरों में दो बॉलीवुड फिल्मों से हो रहा है, जिसमें से एक बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ है और दूसरी वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ शामिल है. हालांकि राम चरण के क्रेज और उनकी शानदार फिल्म पेद्दी के आगे दोनों ही फिल्में फीकी पड़ गई हैं. ‘पेद्दी’ कमाई के मामले में इन दोनों फिल्मों से काफी आगे चल रही है.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह मूवी गांव के एक मजदूर ‘पेद्दी’ की है, जिसका रोल राम चरण निभा रहे हैं. ‘पेद्दी’ अपनी और गांव की पहचान वापस पाने के लिए ऊंची जाति के लोगों से भिड़ता है. फिल्म की कहानी आत्मसम्मान और स्पोर्ट्स के आस पास घूमती है. इस मूवी में जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म का डायरेक्शन बुची बाबू सना ने किया है.
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Trailer: फिर से खजाने की खोज में निकली अजय देवगन की मंडली, इस भोजपुरी गाने ने बढ़ाया एंटरटेनमेंट का डोज