Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह पर बैन, ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे किए 69 दिन, कमाए इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 69: रिलीज के दो महीने बाद भी धुरंधर 2 की कमाई जारी है. आइए फिल्म के 69वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection day 69
Dhurandhar 2 Box Office Collection day 69

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 69: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2′ की रफ्तार रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में 69 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. धुरंधर पार्ट 1 और पार्ट 2 की कमाई जोड़े तो ये फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने बाहुबली और पुष्पा 2 जैसी सीरीज को पछाड़ दिया है. इस फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जिसने 1340 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हासिल किया. वहीं इसके दूसरे पार्ट ने अबतक 1,850.61 करोड़ की कमाई हासिल की. इस तरह धुरंधर सीरीज ने 3200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 69

अब बात करें धुरंधर 2 के 69वें दिन यानी 10वें मंगलवार की कमाई के बारे में तो, Sacnilk के मुताबिक धुरंधर 2 ने 69वें दिन 0.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में इस फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,373.73 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹1,147.85 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने कुल ₹426.67 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,800.40 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज

बता दें धुरंधर 2 जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. 4 जून को इसे जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. वहीं इससे पहले 22 मई को जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर फिल्म के पहले पार्ट यानी ‘धुरंधर’ का अनकट वर्जन रिलीज किया गया, जिसे ‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ नाम दिया गया है.

पहले दिन से ही इतिहास रच रही ‘धुरंधर 2’

19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग के बाद पेड प्रिव्यू से 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं ओपनिंग डे फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये जमा किए थे. महज 24 घंटे में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. इसकी कहानी, किरदार और गानों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. यही कारण है कि 69 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म छाई हुई है.

1000 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म

बता दें ‘धुरंधर 2’ इंडियन सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने हिंदी भाषा में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. दुनियाभर में ये फिल्म दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर अब भी आमिर खान की फिल्म दंगल है, जिसने दुनियाभर में 2070 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---
First published on: May 26, 2026 08:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola