Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dc Box Office Collection Day 9: स्वतंत्रता दिवस पर ‘डीसी’ ने लगाई बॉक्स ऑफिस पर छलांग, 50 करोड़ के पार हुई कमाई

Dc Box Office Collection Day 9: फिल्म DC बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने 9वें दिन कमाई में फिर उछाल दर्ज किया और यह भारत में 50 करोड़ के पार हो गई है.

DC Collection
DC Collection

Dc Box Office Collection Day 9: फिल्म ‘डीसी’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्ममेकर दिनेश कनगराज की बतौर एक्टर पहली फिल्म है. फिल्म ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है. वहीं, फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो चुके हैं और इसकी कमाई 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर.

शुरुआती दिनों में ‘डीसी’ ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, ‘डीसी’ ने ओपनिंग डे पर 4.40 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 9.55 करोड़ रुपये, चौथे दिन 6 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.55 करोड़ रुपये, छठे दिन 5.25 करोड़ रुपये और सातवें दिन 4.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, एक हफ्ते बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई और आठवें दिन फिल्म ने 2.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

9वें दिन डीसी की कमाई में आया उछाल

हालांकि, 9वें दिन फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 9वें दिन 5.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 50.1 प्रतिशत रही और कुल 2,154 शोज हुए. हिंदी में फिल्म ने सिर्फ 3 लाख रुपये, तमिल में 4.05 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

भारत में फिल्म ने कमा डाले 50 करोड़

नौ दिनों में फिल्म ने भारत में 50.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 78.10 करोड़ रुपये हो गई है.

---विज्ञापन---

नॉवेल पर बनी है डीसी

फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘डीसी’ देवदास के बारे में है, जो भ्रष्ट पुलिस व्यवस्था के कारण गैंगस्टर बन जाता है. फिल्म की कहानी शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की नॉवेल ‘देवदास’ पर आधारित है. इस फिल्म में दिनेश के अलावा वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: ‘आवारापन 2’ को मिला Independence Day का फायदा, दो दिनों में 50 करोड़ के पार हुई फिल्म

---विज्ञापन---
First published on: Aug 16, 2026 07:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola