Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: ‘आवारापन 2’ को मिला Independence Day का फायदा, दो दिनों में 50 करोड़ के पार हुई फिल्म

Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म Awarapan 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ₹22 करोड़ की कमाई की, जबकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया. फिल्म ने भारत में दो दिनों में 50 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है.

Awarapan 2
Awarapan 2

Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है और लोग इस फिल्म की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया था. दूसरे दिन यानी स्वतंत्रता दिवस पर भी ‘आवारापन 2’ ने ताबड़तोड़ कमाई की है. महज दो दिनों में फिल्म 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के शनिवार के कलेक्शन पर.

स्वतंत्रता दिवस पर आवारापन 2 ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की. स्वतंत्रता दिवस का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 55 प्रतिशत रही और कुल 10,496 शोज हुए.

---विज्ञापन---

दो दिन में 50 करोड़ के पार हुई आवारापन 2

फिल्म ने दो दिनों में भारत में 55.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 72.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

बटवारा ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

बता दें कि ‘आवारापन 2’ के साथ सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ भी रिलीज हुई थी. हालांकि, ‘बटवारा 1947’ को ‘आवारापन 2’ की तरह दर्शकों का रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म ने दो दिनों में महज 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. कमाई के मामले में ‘बटवारा 1947’ ‘आवारापन 2’ से काफी पीछे चल रही है.

---विज्ञापन---

आवारापन की सीक्वल है आवारापन 2

वहीं, ‘आवारापन 2’ की बात करें तो यह साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन इसके गाने सुपरहिट हुए थे. बाद में यह फिल्म कल्ट क्लासिक साबित हुई और इसी वजह से ‘आवारापन 2’ को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

आवारापन 2 स्टारकास्ट

फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा शबाना आजमी, दिशा पाटनी और पूरन गब्बी नजर आए हैं. फिल्म में पूरन गब्बी ने विलेन की भूमिका निभाई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘मैंने तो Kiss भी नहीं किया..’ Toxic में कूट-कूटकर भरे हैं इंटीमेट सीन? आलोचनाओं पर यश ने किया रिएक्ट

First published on: Aug 16, 2026 07:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola