Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का जलवा जारी, 6वें दिन फिल्म ने की चौंका देने वाली कमाई

Cocktail 2 Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है.

---विज्ञापन---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 6
Cocktail 2 Box Office Collection Day 6

Cocktail 2 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर इस दिनों शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) की फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) छाई हुई है. 19 जून को रिलीज हुई इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की और लगातार कमाई कर रही है.

इस बीच सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं. इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा और मनोज बाजपेई की गवर्नर से कॉकटेल 2 को जबरदस्त टक्कर मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस ‘कॉकटेल 2’ ने बाजी मार ली है. दर्शक इस फिल्म की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं.

---विज्ञापन---

6वें दिन की कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक छठे दिन ‘कॉकटेल 2’ ने ₹3.65 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹77.17 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹64.65 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.

बीते दिनों की कमाई

बॉक्स ऑफिस फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की कमाई से शानदार ओपनिंग की. इसके बाद दूसरे दिन इसका कलेक्शन 16.25 करोड़ रुपये पहुंच गया. तीसरे दिन ये आंकड़ा 17.75 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये और पांचवे दिन ‘कॉकटेल 2’ ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 24, 2026 10:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola