Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2: क्या वीकेंड पर 100 करोड़ कमा पाएगी ‘कॉकटेल 2’? जानें फिल्म के 14वें दिन का कलेक्शन

Cocktail 2 2026 Box Office Collection Day 14: शाहीद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' अबतक 100 करोड़ नहीं सकी है. जानें फिल्म के 14वें दिन की कमाई.

---विज्ञापन---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 14
Cocktail 2 Box Office Collection Day 14

Cocktail 2 Box Office Collection Day 14: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक कमाई की. हालांकि बाद में इसकी कमाई के गिरावट दर्ज की गई. जानिए फिल्म के 14वें दिन की कमाई की.

दो हफ्ते में कितनी कमाई?

‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए करीब 2 हफ्ते हो चुके हैं. पहले हफ्ते शानदार कलेक्शन के बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. जहां पहले हफ्ते में इसने 70.50 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं दूसरे हफ्ते में ये फिल्म केवल 18.90 करोड़ का कारोबार कर पाई है.

---विज्ञापन---

14वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक 14वें दिन, ‘कॉकटेल 2’ ने ₹1.25 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹106.57 करोड़ और कुल नेट कमाई ₹89.40 करोड़ हो गई है. विदेशों में फिल्म ने कुल ₹29.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है, जिससे इसकी दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई ₹135.57 करोड़ हो गई है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 100 करोड़ की कमाई करने के लिए अभी भी फिल्म को काफी मेहनत करनी होगी. अब इसकी वीकेंड की कमाई पर सबकी नजर टिकी हुई हैं.

‘कॉकटेल 2’ की कहानी

बात करें फिल्म की तो, ‘कॉकटेल 2’ एक शानदार रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दिया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है. कुणाल और दिया रिलेशनशिप में होते हैं, लेकिन कुछ समय बाद वो अपने रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं पाते हैं. ऐसे में उनकी लाइफ में एली की एंट्री होती है. एली को कुणाल से सच्चा प्यार हो जाता है. इसके बाद कहानी नया मोड़ लेती है.

---विज्ञापन---

बीते 26 जून 2026 को मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हुई. अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म की वजह से भी ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में कमी आई है. वहीं अब 3 जुलाई को आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज हो रही है. इससे भी ‘कॉकटेल 2’ को जबरदस्त टक्कर मिलेगी.

First published on: Jul 02, 2026 11:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola