Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: दृश्यम 3 ने मारी 200 करोड़ के क्लब में एंट्री, जानें ‘करुप्पू’ और ‘चांद मेरा दिल’ का शुक्रवार का हाल

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection:दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और इसने सिर्फ 9 दिनों में दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, करुप्पू भी अच्छी कमाई कर रही है. लेकिन चांद मेरा दिल की कमाई में गिरावट आई है.

---विज्ञापन---

Drishyam 3, Chand Mera Dil, Karuppu (1)
Drishyam 3, Chand Mera Dil, Karuppu (1)

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में भी शानदार कलेक्शन कर रही है. मूवी ने सिर्फ 9 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरी ओर सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और अनन्या पांडे, लक्ष्य लालवानी स्टारर बॉलीवुड फिल्म चांद मेरा दिल भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि इस शुक्रवार तीनों ही फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है.

8 दिनों में दृश्यम 3 ने किया इतना कलेक्शन

दरअसल, मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़, दूसरे दिन 11.05 करोड़, तीसरे दिन 13.70 करोड़, चौथे दिन 13.85 करोड़, पांचवें दिन 7.70 करोड़, 6वें दिन 6.50 करोड़, सातवें दिन 6.65 करोड़ और आठवें दिन 6.65 करोड़ का कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

दुनिया भर में दृश्यम 3 ने किया 200 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म के नौवें दिन के कलेक्शन को लेकर बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने इस शुक्रवार को 4.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. शुक्रवार के दिन मूवी की कमाई में गिरावट देखी गई है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 34.8 प्रतिशत रही है. वहीं, इस मूवी ने कन्नड़ में 5 लाख, मलयालम में 4 करोड़, तमिल में 10 लाख और तेलुगु में 14 लाख का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म ने भारत में कुल 86.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि मूवी भारत से ज्यादा बेहतर विदेशों में परफॉर्म कर रही है. क्योंकि ओवरसीज में इस मूवी ने 109 करोड़ का कारोबार किया है और इंडिया में इसका ग्रॉस कलेक्शन 100.08 करोड़ है. दुनिया भर में फिल्म ने 209.08 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने यह आंकड़ा सिर्फ 9 दिनों में पार किया है.

दृश्यम 3 के 9 दिनों का कलेक्शन

Day 115.85 करोड़
Day 211.05 करोड़
Day 3 13.70 करोड़
Day 413.85 करोड़
Day 57.70 करोड़
Day 66.50 करोड़
Day 76.65 करोड़
Day 86.65 करोड़
Day 84.30 करोड़

करुप्पू ने अब तक कमाए इतने करोड़

दूसरी ओर सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू को लेकर बात करें तो यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस मूवी ने अपने तीसरे शुक्रवार सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 22.9 प्रतिशत रही है और इसमे तमिल में 2.85 करोड़, तेलुगु में 40 लाख का कलेक्शन किया है. इस तरह से भारत में फिल्म ने 15 दिनों में कुल 171.40 करोड़ का कारोबार कर लिया है और दुनिया भर में इसने 274.03 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

चांद मेरा दिल ने शुक्रवार किया इतना कारोबार

वहीं, अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर बात करें तो यह 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसकी रिलीज को एक हफ्ता हो चुका है. फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे शुक्रवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से मूवी ने भारत में 20.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है और इसने दुनिया भर में सिर्फ 27.55 करोड़ का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Vs Karuppu Collection: ‘करुप्पू’ को पछाड़ मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ निकली आगे, जानें ‘चांद मेरा दिल’ ने गुरुवार को किया कितना कलेक्शन?

---विज्ञापन---
First published on: May 30, 2026 07:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola