Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: तीसरी रात Border 2 ने छापे करोड़ों नोट, 3 दिन में कर डाली इतनी कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'Border 2' ने तीसरे दिन की रात को शानदार कमाई की है.

Border 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एंटी वॉर फिल्म ‘Border 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए, इन 3 दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. फिल्म ने आते ही सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा जमा लिया है. फिल्म में तो शानदार कमाई कर ही रही है. इसके साथ ही फिल्म रात को भी करोड़ की कमाई कर रही है. तीसरे दिन की रात को भी फिल्म का कलेक्शन कुछ ऐसा ही रहा. चलिए आपको फिल्म ‘Border 2’ की अब तक की कमाई के बारे में बताते हैं.

‘Border 2’ की धुआंधार कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म तीसरे दिन 54.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन 49.32% अधिक कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ‘Border 2’ ने भारत में अब तक 121 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इस तरह मूवी ने महज 3 दिन में 100 करोड़ पार कर लिए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस ‘बॉर्डर 2’ की तूफानी शुरुआत, तीन दिन में 100 करोड़ पार

फिल्म ने रात में की करोड़ों की कमाई.

फिल्म ‘Border 2’ ने तीसरे दिन जो 54.5 करोड़ का कलेक्शन किया है, उसमें नाइट शो का भी एक योगदान है. दरअसल, फिल्म ने तीसरे दिन रात 9 बजे तक सिर्फ 51 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की थी, जो नाइट शो के बाद बढ़कर 54.5 करोड़ हो गई. फिल्म ने सिर्फ नाइट शो से 4.5 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 61.14% रही, जिसमें सुबह के शो में 31.46%, दोपहर के शो में 68.93%, शाम के शो में 77.03% और वहीं, रात के शो में 67.15% रही.

---विज्ञापन---

‘Border 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म ‘Border 2’ ने वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘Border 2’ ने दुनियाभर में अब तक कुल 158.5 करोड़ का व्यापार कर लिया है.

First published on: Jan 26, 2026 08:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो