Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Border 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की तूफानी शुरुआत, तीन दिन में 100 करोड़ पार

Border 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. तीन दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार लिया.

Border 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही छा गई है. सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में तैयार ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही हैं. अपने तीन दिन कमाई से फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

100 करोड़ पार हुई ‘बॉर्डर 2’

सैकनिल्क लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक, बॉर्डर 2 डे 3 कलेक्शन में जबरदस्त ग्रोथ देखी गई है. इसी के साथ फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. पहले दिन फिल्म ने धुआंधार शुरुआत करते हुए 30 करोड़ रुपये कमाए. फिर दूसरे दिन यानी 24 जनवरी को फिल्म ने 36.5 करोड़ और वहीं अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक अपने तीसरे दिन यानी 25 जनवरी को बॉर्डर 2 ने 51 करोड़ रुपये की कमाई की अनुमानित कमाई की है. इसी के साथ इसका तीन दिन का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 117.50 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’, इसी 23 जनवरी को रिलीज हुई हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और भी शानदार होने वाली है. इसका बजट लगभग 275 करोड़ रुपये है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और परमवीर चीमा जैसे शानदार कलाकार लीड रोल में हैं.

First published on: Jan 25, 2026 10:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो