Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3: हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को तीन दिन बीत चले हैं. सिनेमाघरों में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही शुरुआत कुछ धीमी की हो, लेकिन इसके बाद दो दिन से लगातर इसके कलेक्शन में उछाल आ रहा है. तीसरे दिन भी इसकी बंपर कमाई का अनुमान है.
तीसरे दिन भी शानदार कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘भूत बंगला’ ने तीसरे दिन यानी पहले रविवार को भारत में अबतक लगभग 15.91 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म का भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹60.77 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹50.91 करोड़ हो गया है, हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.
कलेक्शन में लगातार उछाल
इससे पहले दूसरे दिन फिल्म ने 19.00 करोड़ की शानदार कमाई की थी. बता दें रिलीज से पहले ‘भूत बंगला’ का पेड प्रीव्यू भी रखा गया था. 16 अप्रैल 2026 को पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये. वहीं ओपनिंग डे यानी 17 अप्रैल 2026 को फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘भूत बंगला’ को बनाने में लगभग 120 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी, वामिका गब्बी और तब्बू भी शामिल हैं. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी मंगलपुर गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां स्थित एक पुराने बंगले में कई राज छीपे हुए होते हैं.