Bharat Bhhagya Viddhaata Vs Main Vaapas Aaunga Collection: कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज मिला था. हालांकि, फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है. दूसरी ओर, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. मंगलवार को ‘भारत भाग्य विधाता’ ने कुछ खास कमाई नहीं की, जबकि ‘मैं वापस आऊंगा’ ने अच्छा कलेक्शन किया है. आइए दोनों फिल्मों के मंगलवार के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.
‘भारत भाग्य विधाता’ का मंगलवार कलेक्शन
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को सिर्फ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत रही. वहीं, फिल्म के कुल 1,693 शो रहे. फिल्म ने भारत में पांच दिनों में कुल 5.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
‘मैं वापस आऊंगा’ ने दिखाई मजबूती
दूसरी ओर, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने मंगलवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 1.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 31 प्रतिशत रही. फिल्म ने भारत में पांच दिनों में कुल 8.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अगर दोनों फिल्मों की तुलना करें, तो मैं वापस आऊंगा कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता से आगे चल रही है और उससे बेहतर कलेक्शन कर रही है.
फिल्मों की कहानी और स्टारकास्ट
बता दें कि कंगना रनौत पिछली बार 2025 की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं. इसके बाद वह अब भारत भाग्य विधाता में दिखाई दी हैं, जो मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है.
वहीं, इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ के अलावा वेदांत रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आए हैं. फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले पनपी एक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें दोनों प्रेमी बंटवारे के बाद अलग हो जाते हैं.