Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय-सैफ की फिल्म ‘हैवान’ ने किया निराश, 7 दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

Haiwaan Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. 7 दिनों में फिल्म 10 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है.

Haiwaan Box Office

Haiwaan Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ रिलीज के पहले दिन से ही कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 7 दिन पूरे हो गए हैं और अबतक ये फिल्म 10 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. कमाई के लिए फिल्म रोजाना काफी स्ट्रगल कर रही है.

‘हैवान’ ने किया निराश

11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैवान ने ओपनिंग डे पर 3 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ और तीसरे दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया. कमाई के तीन दिन बाद ही ‘हैवान’ की कमाई लाखों में आई गई और चौथे दिन इसने मात्र 70 लाख की कमाई की. फिर पांचवें दिन भी 70 लाख और छठे दिन मात्र 55 लाख का बिजनेस किया. इस तरह फिल्म की कमाई लगातार भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

सातवें दिन की कमाई

अब बात करें सातवें दिन की कमाई की तो, ‘हैवान’ ने अब तक ₹0.44 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹11.63 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹9.74 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कमाई के आंकड़े अभी आने बाकी हैं.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘हैवान’ एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी शामिल, जो लगभग 18 साल बाद (साल 2008 की ‘टशन’ के बाद) एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं. ये फिल्म प्रियदर्शन की ही 2016 की सुपरहिट मलयाली फिल्म ‘ओप्पम’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है.

First published on: Sep 17, 2026 10:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola