Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42: विशाल चतुर्वेदी की लो-बजट मास्टरपीस ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) का बॉक्स ऑफिस पर जो तूफान आया है, वो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. सिर्फ 10 लाख की मामूली शुरुआत से सफर शुरू करने वाली इस फिल्म ने भारत में 240 करोड़ का पहाड़ जैसा कलेक्शन पार कर लिया है. अभिनेता शोभिनव सत्या की इस फिल्म ने 2026 की टॉप ब्लॉकबस्टर्स की लिस्ट में तीसरा स्पॉट अपने नाम कर लिया है. छठे हफ्ते में भी थिएटर्स में दर्शकों का हुजूम उमड़ रहा है और 42वें दिन भी जबरदस्त कमाई की है…
42वें दिन 240 करोड़ का माइलस्टोन पार
सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार शाम 6 बजे तक फिल्म ने 3.38 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया. इसी के साथ इंडिया में फिल्म का ऑल-ओवर नेट कलेक्शन 240.51 करोड़ और ग्रॉस आंकड़ा 283.99 करोड़ के पार निकल चुका है.
छठे हफ्ते में भी हाउसफुल का ट्रेंड
छठे वीकेंड पर शनिवार को 18.50 करोड़ और संडे को 22.50 करोड़ छापने के बाद फिल्म वर्किंग डेज में भी गर्दा उड़ा रही है. सिनेमाघरों में इवनिंग और लेट-नाइट शोज में ऑक्यूपेंसी 70% से ऊपर बनी हुई है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.
‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की तीसरी सबसे बड़ी हिट
200 करोड़ क्लब में जगह बनाते ही इस फिल्म ने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ (199.23 करोड़) को पीछे छोड़ दिया था. अब 240 करोड़ से ज्यादा बटोरकर यह साल 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है, जो सिर्फ ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ से ही पीछे है.
10 लाख की ओपनिंग से रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास
इस फिल्म की कमाई की कहानी किसी चमत्कार जैसी है. पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ से खाता खोलने वाली फिल्म ने चौथे हफ्ते 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल दिए.
शोभिनव सत्या की एक्टिंग का जलवा
नीम करौरी बाबा की पावन जिंदगी से इंस्पायर्ड इस ड्रामा में शोभिनव सत्या के अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया है. दमदार कंटेंट, पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ और भक्ति से भरे माहौल की वजह से लोग बार-बार थिएटर्स का रुख कर रहे हैं.