Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रधानमंत्री मोदी को शाहरुख-सलमान ने दी जन्मदिन की बधाई, PM के लिए कही ये बात

PM Modi Birthday: आज यानी 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है.

PM Modi Birthday

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर 2026 को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें देश-दुनिया से तमाम शुभकामनाएं मिलीं. फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई दी. इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है. दोनों में खास अंदाज में प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं.

शाहरुख खान ने दी PM मोदी को बधाई

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए शाहरुख खान ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता से भरे कई वर्षों की कामना करता हूं. देश को प्रेरित करने की शक्ति और सकारात्मकता आपमें हमेशा बनी रहे.”

---विज्ञापन---

सलमान खान ने कही ये बात

शाहरुख की तरह सलमान खान ने भी अपने X पर PM मोदी को शुभकामनाएं दीं. सलमान ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो माननीय पीएम साहब. नरेंद्र भाई मोदी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जय हिन्द.” शाहरुख-सलमान के अलावा अक्षय कुमार और कंगना रनौत सहित कई बड़े सितारों ने प्रधानमंत्री को बर्थडे विश किया.

अक्षय कुमार ने कहा हैप्पी बर्थडे नरेंद्र मोदी जी

अक्षय कुमार ने लिखा, “आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है. मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता. हम किसी और के काम आएं, किसी जरूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएंबस इतना सा संकल्प. हैप्पी बर्थडे नरेंद्र मोदी जी. हमारे महान राष्ट्र को प्रेरित करते रहें. जय भारत. जय महाकाल.”

---विज्ञापन---

कंगना ने ‘आशीर्वाद का दीपक’ जलाने की अपील

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी को बर्थडे विश किया. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर संस्कृत की पंक्तियां शेयर कीं और पीएम मोदी को देश के “सबसे यशस्वी प्रधानमंत्री” बताया. कंगना ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. कंगना ने प्रधानमंत्री जी के लिए लिखा कि ईश्वर उन्हें देश की सेवा करने की हमेशा शक्ति दें. साथ ही उन्होंने विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प के मजबूत बने रहने की बात कही. एक्ट्रेस ने लोगों से पीएम मोदी के लिए अपनी शुभकामनाएं और प्यार दिखाने के लिए ‘आशीर्वाद का दीपक’ जलाने की अपील भी की.

First published on: Sep 17, 2026 09:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola