Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vadh 2 Trailer: ‘वध 2’ का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में दिखेगा संजय मिश्रा और नीना गुप्ता का अब तक का सबसे खतरनाक खेल

Vadh 2 Trailer: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म वध 2 का आज मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फिल्म का ट्रेलर काफी इंटेस और खतरनाक नजर आ रहा है.

Vadh 2 Trailer
Vadh 2 Trailer

Vadh 2 Trailer: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म वध साल 2022 में रिलीज हुई थी. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो कि जबरदस्त हिट रही थी. फिल्म की कहानी को और दोनों ही कलाकारों की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था. वहीं, अब इस मूवी के दूसरे पार्ट यानी कि वध 2 का ट्रेलर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के ट्रेलर पर.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म का ट्रेलर काफी इंटेंस और खतरनाक लग रहा है. फिल्म में इस बार संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के साथ कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला, अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म का ट्रेलर देख साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी कलाकारों ने बेहद शानदार एक्टिंग की है.

---विज्ञापन---

कुछ ऐसा है फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत संजय मिश्रा से होती है. इस बीच नीना गुप्ता भी नजर आती हैं. नीना गुप्ता जहां जेल में बंद हैं, वहीं संजय उन्हें बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं. इसके बाद एक्टर अक्षय डोगरा की एंट्री होती है, जो कि एक सनकी सिरफिरे रोल में नजर आने वाले हैं. वह जेल में बंद होते हैं और ट्रेलर के दौरान उनका पागलपन देखने को मिलता है. जसपाल सिंह संधू के डायरेक्शन और लेखन में बनी वध 2 को लव रंजन ने निर्मित किया है. फिल्म वध 2 साल 2022 की वध की कहानी को आगे बढ़ाती है.

फिल्म के ट्रेलर पर लोगों ने किए कमेंट्स

फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोग भी इसकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर सकते”. अन्य यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड सबसे बढ़िया है, हमें हर तरह की फिल्में देखने को मिलती हैं, हम वापस आ गए हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, “भारत को इस तरह की फिल्मों की जरूरत है, लेकिन हमारे पास धर्मा प्रोडक्शन जैसी फिल्में हैं.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म इस साल 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म शाहिद कपूर की ओ रोमियो की रिलीज से एक हफ्ता पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट फिर बदली, अजय देवगन के फैंस को लगा जोर का झटका! जानें आखिर क्या है मेकर्स की मजबूरी?

First published on: Jan 27, 2026 12:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो