Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट फिर बदली, अजय देवगन के फैंस को लगा जोर का झटका! जानें आखिर क्या है मेकर्स की मजबूरी?

Dhamaal 4 New Release Date: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है. जून की तारीख को छोड़कर अब मेकर्स ने जुलाई की एक शुभ तारीख को फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल' मचाया जा सके.

Dhamaal 4 New Release Date
Dhamaal 4 New Release Date

Dhamaal 4 New Release Date: अगर आप भी अजय देवगन और उनकी ‘धमाल’ पलटन की पागलपंती का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट है. ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट में एक बार फिर बदलाव किया गया है. पहले यह फिल्म 12 जून 2026 को आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाकर जुलाई में शिफ्ट कर दिया है. यह फैसला किसी डर से नहीं, बल्कि एक ‘शुभ दिन’ पर फिल्म लाने के इरादे से लिया गया है. इस बदलाव के साथ ही अब दर्शकों को अपनी हंसी रोकने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.

अब कब रिलीज होगी ‘धमाल 4’?

फिल्म ‘धमाल 4’ अब 3 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स (टी-सीरीज) ने सोशल मीडिया पर इस नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. उनका कहना है कि उन्होंने फिल्म की रिलीज के लिए एक बहुत ही शुभ दिन चुना है, जिससे फिल्म की सफलता में पॉजिटिव एनर्जी और जोश बढ़ेगा. यह तीसरी बार है जब फिल्म की तारीख बदली गई है, क्योंकि शुरुआत में यह ईद (मार्च) के आसपास आने वाली थी.

---विज्ञापन---

कौन-कौन से एक्टर्स आएंगे नजर?

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी जबरदस्त स्टार कास्ट है. फिल्म में मुख्य रूप से 11 बड़े कलाकार अपनी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे. अजय देवगन के साथ पुराने साथी रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी की वापसी हो रही है. इसके अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी इस बार ‘धमाल’ मचाने के लिए तैयार हैं.

क्यों बदली गई बार-बार तारीख?

शुरुआत में ‘धमाल 4’ को 20 मार्च (ईद) पर रिलीज होना था, लेकिन उस वक्त ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी फिल्मों से टकराव टालने के लिए इसे 12 जून किया गया. अब 12 जून की तारीख को भी बदलकर 3 जुलाई कर दिया गया है. जानकारों का मानना है कि मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म को एक क्लीन विंडो मिले, जहां कोई और बड़ी फिल्म इसके कलेक्शन में बाधा न बन सके.

---विज्ञापन---

पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड

‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं. पहली ‘धमाल’ (2007) और ‘डबल धमाल’ (2011) के बाद 2019 में आई ‘टोटल धमाल’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. अब चौथी किश्त से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं. इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को हंसते-हंसते लोटपोट करने का वादा कर रही है.

First published on: Jan 27, 2026 12:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो