Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार, कोटा में ट्रेन से पकड़े गए; ऐसे रची थी हमले की साजिश!

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आइए जानते हैं कैसे रची गई ये सादिश?

tiger shroff
टाइगर श्रॉफ के पकड़े गए तीनों आरोपी, photo credit- social media

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. एक्टर पर हमले की कोशिश करने वाले तीनों संदिग्ध शूटरों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि तीनों ट्रेन से सफर कर रहे थे, तभी मुंबई पुलिस और राजस्थान की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर उन्हें पकड़ लिया. इस घटना के बाद अब मामले की जांच में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है.

कोटा में ट्रेन से पकड़े गए तीनों आरोपी

जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों को पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12939) से पकड़ा गया. इनमें से दो आरोपी हरियाणा और एक महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीनों के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का शक है. हालांकि, मामले में उनकी भूमिका और हमले से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच की जा रही है.

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र की सीमा पार करने की फिराक में थे शूटर

बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंबई से दिल्ली की ओर भाग रहे थे. इस दौरान वे पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध महाराष्ट्र की सीमा पार कर गुजरात भी पहुंचे थे. इसके बाद वे ट्रेन से आगे का सफर कर रहे थे, लेकिन कोटा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

पुलिस ने तीनों हमलावरों को कोटा से पकड़ा

हमलावरों में एक नाबालिग लड़का

  1. हमलावरों में शामिल एक शूटर का नाम ऋतिक कुमार है. उसके पिता का नाम रामू महतो है और वो बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है, जो मुंबई में रैपिडो चलाने का काम करता था.
  2. दूसरे हमलावर का नाम रेहान बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 18 साल है. रेहान के पिता का नाम रिशुद्दीन अंसारी है जो हरियाणा के सोनीपत का रहना वाला है.
  3. टाइगर पर हमाला करने वाला तीसरा आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है, जो नाबालिग बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 17 साल है.

टाइगर की हर गतिविधि पर रखी जा रही थी नजर?

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि हमले से पहले टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों पर नजर रखी गई थी. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जांच एजेंसियों को शक है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों ने पहले अभिनेता की रेकी की थी.

---विज्ञापन---

कब और किस वक्त हुई फायरिंग?

बताया गया है कि हमलावरों को टाइगर के वीकली रूटीन की जानकारी थी. उन्हें पता था कि अभिनेता हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड जाते हैं. इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने कथित तौर पर हमले का समय चुना. बताया जा रहा है कि जब टाइगर अपनी कार में बैठकर वहां से निकल रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई.

पुलिस ताड़तोड़ पड़ताल में जुटी

बहरहाल, इस मामले में मुंबई पुलिस तेजी से पड़ताल में जुटी है, और चश्मदीदों से पूछताछ भी की जा रही है, सोमवार सुबह भी एक शख्स को हिरासत में लिया गया था, और कोटा से तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वहीं सोशल मीडिया पर लोग लगातार सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल, अब देखने वाली बात ये होगी की पुलिस गिरफ्ता में आए इन चारों लोगों से पूछताछ में क्या कुछ बड़े खुलासे होते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2026 12:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो