---विज्ञापन---

Tanuja Health Update: काजोल की मां तनुजा को लेकर नया अपडेट आया सामने, डॉक्टरों ने बताया अब कैसा है हाल

Tanuja Health Update:  बीते जमाने की फेमस एक्ट्रेस तनुजा (Tanuja) की बीते दिन यानी रविवार को तबीयत खराब हो गई थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की माता जी को इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 80 साल की एक्ट्रेस को उम्र संबंधी बीमारी के कारण जुहू […]

Tanuja Health Update, Tanuja

Tanuja Health Update:  बीते जमाने की फेमस एक्ट्रेस तनुजा (Tanuja) की बीते दिन यानी रविवार को तबीयत खराब हो गई थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की माता जी को इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 80 साल की एक्ट्रेस को उम्र संबंधी बीमारी के कारण जुहू के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। एक्ट्रेस की तबीयत खराब होने की बात का पता चलते ही उनके चाहने वाले चिंतित हो गए और जल्दी ठीक होने की कामना करने लगे।

यह भी पढ़ें: काजोल की मां तनुजा अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है एक्ट्रेस की हालत

तनुजा का हेल्थ अपडेट  (Tanuja Health Update)

एक्ट्रेस के अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण परिवार समेत उनके चाहने वाले भी चिंता में आ गए हैं। तनुजा की हेल्थ खराब हो जाने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Tanuja Health Update

Image Credit: Google

डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ को देखते हुए उन्हें ICU में एडमिट किया। तनुजा को रात भर आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। पीटीआई की खबर के अनुसार, डॉक्टरों ने तनुजा की हेल्थ को लेकर कहा है कि अब चिंता करने की कोई बात नहीं हैं वो पहले से बेहतर हैं।

फैंस कर रहे चिंता

एक्ट्रेस के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के सोशल मीडिया आने के बाद से तनुजा के चाहने वाले चिंता में आ गए। एक यूजर ने लिखा- ‘प्रभु की कृप्या से जल्द उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त कर घर लौटे।’

Tanuja Health Update

Image Credit: X

तो वहीं एक और यूजर ने लिया ‘गेट वैल सून’। इसी तरह कई अन्य फैंस ने भी अपनी चिंता जाहिर की।

Tanuja Health Update

Image Credit: Instagram

16 साल की उम्र में किया डेब्यू

बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस और आज की फेमस एक्ट्रेस काजोल की मां तनुजा का जन्म 23 सितंबर 1943 को हुआ था। एक्ट्रेस ने बहुत छोटी उम्र में यानी 16 साल में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। बता दें कि तनुजा ने 1960 में  फिल्म ‘छबीली’ से डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी। इसके साथ ही तनुजा की बेटियां काजोल और तनीषा ने भी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में एंट्री की। हालांकि बड़ी बेटी काजोल के किस्मत के सितारे को चमक गए लेकिन छोटी बेटी तनीषा कुछ खास कमाल न कर सकी।

First published on: Dec 18, 2023 07:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.