Swara Bhasker Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या विवाद बयान की वजह से नहीं, बल्कि अपनी तबियत की वजह से खबरों की हेडलाइन छाई हुई है. दरअसल, ‘वीरे दी वेडिंग’ की एक्ट्रेस इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और फिलहाल उनकी हालत अभी ठीक नहीं है. इस बात की जानकारी खुद स्वरा भास्कर ने फैंस को सोशस मीडिया के जरिए दी. इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसे देखने के फैंस बाद घबरा गईं और सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांगने लगे. चलिए पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.
हालात बहुत…
दरअसल, स्वरा भास्कर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस को बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसी के साथ उन्होंने एक अस्पताल के बेड से अपनी एक फोटो भी शेयर की. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हालात बहुत जल्दी बिगड़ गए. डेंगू से इंफेक्ट हो गई हूं और अब अस्पताल में भर्ती हूं!’ अब स्वरा भास्कर की ये स्टोरी पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इसी के साथ एक्ट्रेस के फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्दी होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

फिलहाल क्या कर रही हैं स्वारा?
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. हाल ही में वो नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों के सपोर्ट में भी आई थी. उन्हें आखिरी बार अपने पति फहद अहमद के साथ टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में देखा गया था. एक्ट्रेस पिछले काफी से फिल्मों से हैं. इसके अलावा, उनकी कोई नई फिल्म आने की घोषणा नहीं हुई है. वैसे, पिछले काफी समय से स्वरा अपने फिल्मों से ज्यादा राजनीतिक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं.