Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘उसने मुझे जूते से मारा…’, फेमस सिंगर ने मंगेतर पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

Singer Suchitra Painful Video Viral: 'डोले-डोल' फेमस सिंगर सुचित्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने मंगेतर पर घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

---विज्ञापन---

Singer Suchitra's Painful Video Viral

Singer Suchitra’s Painful Video Viral: फेमस सिंगर सुचित्रा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार भी सिंगर सुचित्रा विवादों की वजह से चर्चा में आई है। दरअसल, एक्स रेडियो जॉकी सुचित्रा ने अपने मंगेतर शुनमुगराज पर घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। सिंगर ने बताया कि उनके मंगेतर शुनमुगराज ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की बल्कि उनका घर और मेहनत की कमाई भी हड़प ली है। इस समय उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

मुझें जूतों से मारा…

सिंगर सुचित्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके मंगेतर शुनमुगराज उन्हें जूतों से मारा करते थे। वो उन्हें इस कदर बेरहमी से पीटता था, जैसे वो दोनों किसी WWE की रिंग में हैं। इस दौरान सुचित्रा ने बताया कि वह शुनमुगराज को 5 साल से जानती हैं; दोनों काफी समय तक इंगेज्ड थे। लेकिन उन्हें हमेशा इस रिश्ते में धोखा और मारपीट का शिकार होना पड़ा। उनके मंगेतर ने न सिर्फ उनकी पिटाई की है, बल्कि उन्होंने मेहनत से जो कुछ भी कमाया था वो सब कुछ छीन कर ले गए।

---विज्ञापन---

रिश्ते में मिला धोखा…

वीडियो में सुचित्रा ने कहा कि उन्होंने शुनमुगराज पर बहुत भरोसा किया था, लेकिन उन्हें इस रिश्ते में धोखा मिला। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सचमुच उससे बहुत प्यार करती थी। अगर ऐसा नहीं होता, तो वह उन्हें अपनी मेहनत की कमाई का एक रुपया भी नहीं देती। उन्होंने आगे कहा कि अब वह कोर्ट जाएगी। इसके साथ ही, वह अपने मंगेतर का तब तक पीछा करेंगी जब तक वह उनका एक-एक पैसा वापस नहीं कर देता।

यह भी पढ़ें: कौन हैं Gaurav Khanna की वाइफ? जिनकी वजह से पिता नहीं बन पाए एक्टर

---विज्ञापन---

कानूनी लड़ाई लड़ेंगी सिंगर

सिंगर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लंबा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने मंगेतर शुनमुगराज को चोर बताते हुए लिखा कि इस शुनमुगराज ने मेरी मेहनत की कमाई चुरा ली, जो मैंने गाने गा कर बड़ी मुश्किल से कमाए थे। मेरे गाने मुश्किल नहीं था, अगर कुछ मुश्किल था, तो वो था गाना गाते हुए प्रोफेशनल एटिट्यूड बनाए रखना और छेड़खानी को नजरअंदाज कर सुरक्षित रहना। उन्होंने आगे ये मेंशन किया कि वह शुनमुगराज से अपने पैसे वापस लेने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगी।

First published on: Aug 28, 2025 12:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola