Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अय्याशी करी तो दिल खोल कर करी… लखनऊ कॉन्सर्ट में Honey Singh ने क्यों कहीं ये बात?

Honey Singh: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में लाइफस्टाइल पर बात की। साथ ही सिंगर ने दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने की भी इच्छा जताई। आइए जानते हैं कि हनी सिंह ने क्या-क्या कहा?

---विज्ञापन---

Honey Singh
Honey Singh

Honey Singh: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने मिलियनेयर इंडिया टूर को लेकर सुर्खियो में बने हुए हैं। फैंस भी सिंगर के इस टूर को लेकर एक्साइटेड हैं। हाल ही में हनी सिंह का मिलियनेयर इंडिया टूर का कॉन्सर्ट लखनऊ में था। इस दौरान बड़ी संख्या में फैंस ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान हनी सिंह ने लाइफस्टाइल पर भी बात की और कई चीजें फैंस के साथ शेयर की। आइए जानते हैं कि हनी सिंह ने क्या-क्या कहा?

लाइफस्टाइल पर बोले हनी सिंह

इस कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने लाइफस्टाइल पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने शराब छोड़ दी है और अब वो एक हेल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान दे रहे हैं। हनी सिंह ने कहा कि अय्याशी करी तो दिल खोल कर करी, शराब पी तो दिल खोल कर पी… लेकिन मेरे दोस्तों, बहनों और भाईयों, मैंने दारू छोड़ दी है। आप भी नशे-वशे छोड़ो। आज कल मैं सिर्फ पानी पी रहा हूं। हनी सिंह ने अपने फैंस को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए भी कहा।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---विज्ञापन---

यूट्यूबर्स पर कसा तंज

इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान हनी सिंह ने उन यूट्यूबर्स पर भी तंज कसा जो उनके करियर और पर्सनल लाइफ पर टिप्पणी करते हैं। हनी सिंह ने कहा कि आजकल बहुत सारे लोग YouTube पर पॉडकास्ट करते हैं। मेरे बारे में मैं उल्टा सीधा बोलते हैं। उनको ये बताओ, हम यहां तबसे हैं जब यूट्यूब भी नहीं था। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी लंबे समय से मौजूदगी पर जोर देते हुए कहा कि ये बाल ऐसे ही थोड़ी ना सफेद हुए हैं।

---विज्ञापन---

दिलजीत दोसांझ के साथ काम करना चाहते हैं हनी सिंह

गौरतलब है कि हनी सिंह बेहद पॉपुलर रैपर और सिंगर हैं और उन्होंने इंडस्ट्री पर खूब राज भी किया है। आज भले ही सिंगर के गाने कम आते हैं, लेकिन फैंस में उनके लिए वैसा ही क्रेज देखने को मिलता है। बता दें कि हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के साथ फिर से काम करने की भी इच्छा जताई।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में ‘हरियाणा की शकीरा’ करेंगी स्टंट? Bigg Boss से गहरा कनेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2025 07:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola