Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

134 करोड़ के आलिशान घर में रहते हैं अनिल कपूर, 5 Star होटल से कम नहीं बंगला

Anil Kapoor Rs 134 Crore Luxurious House: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अनिल कपूर का ये घर करीब 10,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 30, 2026 16:30
Share :

Anil Kapoor Rs 134 Crore Luxurious House: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपने नए गेम शो को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे जल्द ही टीवी पर शुरू किया जाएगा. इस बार एक्टर अपनी किसी फिल्म या टीवी शो की वजह से नहीं, बल्कि अपने आलीशान घर की वजह से चर्चा में आए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अनिल कपूर का ये घर करीब 10,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और बेहद रॉयल फील देता है. कहा जाता है कि अनिल कपूर ने साल 2000 में जुहू की इस प्रॉपर्टी को खरीदा था, जिसकी आज कीमत करीब 134 करोड़ रुपये है. दिलचस्प बात यह है कि अनिल ने धीरे-धीरे बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर खरीदे और इसे अपना फैमिली हाउस बना दिया.

अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में इस घर को अपनी किस्मत का शॉर्टकट नहीं, बल्कि अपने खून-पसीने और कड़ी मेहनत का नतीजा बताया था. इस आलीशान घर के इंटीरियर में क्लासिक यूरोपियन स्टाइल और मॉडर्न डिजाइन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. घर में विंटेज पेंटिंग्स, खूबसूरत फर्नीचर और क्लासी डेकोरेशन इसे रॉयल फील देते हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2026 04:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola