Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी से पहले मां बनने की तैयारी में ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस? दुबई के करोड़पति बिजनेसमैन को कर रही डेट!

Dhurandhar Actress Wants Kids: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ने हाल ही में शादी और बच्चे की प्लानिंग पर खुलकर बात की है.

Dhurandhar Actress Wants Kids: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा एक बार फिर खबरों की सुर्खियों में छाई हुई हैं. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने गाने ‘शरारत’ पर सबको नचाने वाली एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में अपनी शादी और बच्चों की प्लानिंग पर खुलकर बात की है. क्रिस्टल का शादी और बच्चों को लेकर दिया गया ये बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, हाल ही में क्रिस्टल ने कहा कि वह मां बनना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं.

मां बनना चाहती हैं एक्ट्रेस

टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में 36 साल की क्रिस्टल डिसूजा ने बताया कि उन्होंने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन वह मां बनना चाहती हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने एग्स फ्रीज कराने के बारे में सोच रही हैं. इस मामले पर बात करते हुए क्रिस्टल ने कहा, ‘मां बनने के लिए एग्स फ्रीज कराना बिल्कुल सही ऑप्शन है. अगर आपको अपने खुद के बच्चे चाहिए और देर से चाहिए, तो इसके लिए आप पूरी तरह श्योर रहिए. इसके लिए आपको अपने एग्स फ्रीज करना बहुत जरूरी है.’

---विज्ञापन---

बच्चे को अडॉप्ट …

क्रिस्टल ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, ‘वहीं, अगर किसी को अपने खुद के बच्चे नहीं चाहिए, तो बच्चे को अडॉप्ट भी कर सकते हैं. लोगों के पास ये भी एक अच्छा ऑप्शन है. हमारे ही देश में ऐसे बहुत सारे बच्चे हैं, जिन्हें गोद लेकर उन्हें परिवार दिया जा सकता है. इससे उनकी जिंदगी को भी एक नॉर्मल लाइफस्टाइल दी जा सकती है.’

एग्स फ्रीज करना चाहती हैं एक्ट्रेस

इस दौरान क्रिस्टल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह भी अपने एग्स फ्रीज करवाना चाहती हैं. क्रिस्टल ने कहा, ‘एक दिन मैं खुद के बच्चे पैदा करना चाहती हूं. मैं उम्मीद करती हूं कि मेरे बच्चे नेचुरली हों. लेकिन अगर नेचुरली नहीं हो पाए, तो फिर एग्स फ्रीजिंग का एक ऑप्शन रहता है. अभी एग्स फ्रीज करना चाहिए, क्योंकि अभी एग्स की क्वालिटी अच्छी होती है. मैं खुद भी एग्स फ्रीज करवाना चाहूंगी.’ बता दें कि खबरों के अनुसार, क्रिस्टल पिछले कुछ महीनों से दुबई के अरबपति बिजनेसमैन और ‘देसी ब्लिंग’ फेम एपी को डेट कर रही हैं.

First published on: Sep 30, 2026 04:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola