Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

गोविंदा-कोमल रानी की डेटिंग अफवाहों पर कुब्रा सैत ने लगाई फटकार, कहा- ‘अच्छा नहीं कह सकते तो चुप रहें’

Kubbra Sait On Govinda Komal Rani Dating Rumours: गोविंदा और कोमल रानी की डेटिंग अफवाहों पर अब एक्ट्रेस कुब्रा सैत का गुस्सा फूटा है. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कुब्रा ने गोविंदा का सपोर्ट किया और लोगों को किसी की पर्सनल लाइफ में टांग न अड़ाने की सख्त नसीहत दी है.

kubbra sait defends govinda
kubbra sait defends govinda

Kubbra Sait On Govinda Komal Rani Dating Rumours: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा (Govinda) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्ट्रेस और को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnakar) संग उनकी लगातार अपीयरेंस के बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था. एयरपोर्ट से लेकर मुंबई के लालबागचा राजा तक दोनों को साथ देखे जाने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की गॉसिप शुरू हो गई. अब इस पूरे बवंडर के बीच एक्ट्रेस कुब्रा सैत (Kubbra Sait) गोविंदा के बचाव में उतर आई हैं और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

कुब्रा सैत ने उठाए सवाल

बुधवार को कुब्रा सैत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इंटरनेट यूजर्स की क्लास लगाई. कुब्रा ने सवाल उठाया कि आखिर लोग कब से किसी स्टार के फैन से उसकी पर्सनल लाइफ के जज बन गए? उन्होंने कहा कि वह खुद गोविंदा की फिल्में देखकर बड़ी हुई हैं और उनके लिए गोविंदा 90s के सबसे बड़े सुपरस्टार, आइकॉन और लीजेंड हैं. आज किसी महिला को किसी एक्टर के साथ देखते ही उसे ‘मिस्ट्री वुमन’ या ‘रूमर्ड गर्लफ्रेंड’ बना दिया जाता है.

---विज्ञापन---

‘गॉसिप कब जजमेंट बन गई?’

कुब्रा ने बताया कि भले ही वह गोविंदा को पर्सनली नहीं जानतीं, लेकिन उनकी वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से मिल चुकी हैं और वह बेहद फनी और बेबाक इंसान हैं. कुब्रा को इस बात पर कड़ी आपत्ति है कि खुद अफवाहें उड़ाने के बाद लोग सुनीता या किसी अन्य महिला से सफाई मांगते हैं. उन्होंने तीखे लहजे में पूछा कि आखिर गॉसिप कब किसी की लाइफ पर फैसला सुनाने का जरिया बन गई?

महिला सम्मान और प्राइवेसी

सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट के लिए किसी की प्राइवेसी में दखल देने की आदत पर वार करते हुए कुब्रा ने कहा कि किसी स्टार का काम और उसकी निजी जिंदगी दो अलग चीजें हैं. महिलाओं के सम्मान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि रिस्पेक्ट सिर्फ बड़ी घटनाओं के बाद नहीं दिखनी चाहिए, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी महिलाओं की पसंद और फैसलों का सम्मान होना चाहिए. किसी को बार-बार अपनी सफाई देने के लिए मजबूर न किया जाए.

‘अच्छा नहीं तो चुप रहें’

कुब्रा ने आखिर में नेटिजन्स को टिप देते हुए कहा कि अगर आप किसी के बारे में कुछ अच्छा या पॉजिटिव नहीं बोल सकते, तो चुप रहना ही बेहतर है. लोगों को सिर्फ फैन बनकर रहना चाहिए और स्टार्स की आर्ट और फिल्मों को एंजॉय करना चाहिए, न कि उनकी पर्सनल लाइफ में बिना वजह की तफ्तीश करनी चाहिए.

---विज्ञापन---

गोविंदा ने दी थी सफाई

बता दें कि एयरपोर्ट और लालबागचा राजा में साथ दिखने के बाद डेटिंग की खबरें उड़ी थीं, जिस पर गोविंदा खुद भी चुप्पी तोड़ चुके हैं. गोविंदा ने साफ किया था कि कोमल रानी के साथ उनका रिश्ता सिर्फ और सिर्फ प्रोफेशनल है. लालबागचा राजा जाना भी उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ (Roopa) की सफलता की प्रार्थना के लिए था. गोविंदा ने इसे उनके परिवार के बीच दरार डालने और इमेज खराब करने की सोची-समझी साजिश बताया था.

First published on: Sep 30, 2026 04:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola