Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shahid Kapoor की बीवी से Kareena Kapoor का याराना, बेबो से मिलकर खुश हो गईं Mira Rajput, जानिए सबकुछ

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आ रही हैं। करीना ने बताया कि मीरा उनके रेडियो शो ‘What Women Want’ की अगली गेस्ट बनने वाली हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 30, 2026 14:08
Share :
Kareena Kapoor

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आ रही हैं। करीना ने बताया कि मीरा उनके रेडियो शो ‘What Women Want’ की अगली गेस्ट बनने वाली हैं। यानी दोनों जल्द ही महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत करती दिखाई देंगी, जिसे लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए मीरा के लिए प्यारा मैसेज लिखा और उन्हें ‘warm’ और ‘lovely’ बताया। फोटो में मीरा क्रीम कॉर्सेट टॉप और ब्लैक स्कर्ट में नजर आईं, जबकि करीना रेड टॉप और लेदर स्कर्ट में दिखाई दीं। दोनों कैमरे के सामने खुशी से पोज देती नजर आईं। करीना और मीरा की यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि करीना और शाहिद कपूर कभी रिलेशनशिप में थे। दोनों के अलग होने के बाद करीना ने सैफ अली खान से शादी की, जबकि शाहिद ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की। कुछ साल पहले मीरा के बच्चों की परवरिश और कामकाजी महिलाओं को लेकर दिए बयान ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 2024 में मीरा ने अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए माफी मांगी और कहा कि समय के साथ उनकी सोच बदली है। अब करीना और मीरा की यह मुलाकात पुराने किस्सों को पीछे छोड़कर एक नए कनेक्शन की झलक दिखा रही है।

First published on: Sep 30, 2026 02:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola