Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘गोल्ड डिगर’ बोलकर फंसे शहजाद! प्रियंका चाहर ने कहा- ‘ये बंदा शो से पिटकर ही जाएगा’

'राइज एंड फॉल 2' में इन दिनों तहलका मचा हुआ है. कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर जमकर शब्दों से वार कर रह हैं. हाल में प्रियंका चाहर और शहजाद पूनावाला के बीच खूब बहस देखने को मिली.

rise and fall season 2
'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद पूनेवाला और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच हुई जुबानी जंग

Rise And Fall 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच खूब घमासान देखने को मिल रहा है. शो में प्रियंका चाहर और शहजाद पूनावाला के बीच हुई बहस ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि शहजाद ने प्रियंका को ‘गोल्ड डिगर’ तक कह दिया. इसके बाद प्रियंका ने भी उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि वह शो से पिटकर ही बाहर जाएंगे.

प्रियंका और शहजाद में क्यों हुई बहस?

सिवेट के शो से बाहर होने के बाद प्रियंका और शहजाद के बीच दूरियां बढ़ती नजर आईं. वहीं, जब प्रियंका ‘अल्टीमेट रूलर’ की रेस से बाहर हुईं तो शहजाद ने गौतम गुलाटी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वफादारी की कोई कीमत नहीं होती.

---विज्ञापन---

कौन वफादार पर बहस?

इस पर प्रियंका ने कहा कि गौतम ने उनके लिए यह बात कही है. उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स से भी कहा कि वे खुद तय कर लें कि कौन वफादार है और कौन नहीं.

प्रियंका ने कहा ‘मैनचाइल्ड’

बहस के दौरान शहजाद ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कोई उनके पीछे फुटेज लेने क्यों आ रहा है. इस पर प्रियंका ने उन्हें ‘मैनचाइल्ड’ बताते हुए कहा कि 50 साल के शरीर में 5 साल का बच्चा है.

शहजाद ने प्रियंका को कहा ‘गोल्ड डिगर’

बात यहीं नहीं रुकी, प्रियंका की टिप्पणी के जवाब में शहजाद ने ‘गोल्ड डिगर’ शब्द का इस्तेमाल किया. हालांकि, राज ग्रोवर ने तुरंत कहा कि यहां ‘गोल्ड डिगर’ का मतलब फिट नहीं बैठ रहा है. प्रियंका ने भी राज की बात से सहमति जताई.

---विज्ञापन---

प्रियंका ने स्वरा से कही बड़ी बात

टास्क खत्म होने के बाद प्रियंका ने स्वरा भास्कर से शहजाद को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि अब उन्हें समझ आया कि शहजाद ने कैसे उनकी एक रात खराब की थी. प्रियंका ने यह भी कहा कि वह शो से पिटकर जाएंगे.
प्रियंका ने आगे कहा कि शहजाद ने उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहा, जबकि वह अपने परिवार को पालने वाली हैं. उन्होंने गुस्से में यह तक कह दिया कि शहजाद को इसका जवाब जरूर मिलेगा.

कब और कहां देखें ‘राइज एंड फॉल 2’?

‘राइज एंड फॉल 2’ की शुरुआत इसी साल 26 सितंबर को हुई है. शो को एक्स क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. यह सोशल एक्सपेरिमेंट रियलिटी शो प्राइम वीडियो और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच सत्ता, रणनीति और रिश्तों का खेल लगातार दिलचस्प होता जा रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2026 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola