Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर एक्ट्रेस ने कराया 2 बार IVF! अनजान आदमी का लिया ‘स्पर्म’! हक्के-बक्के रह गए मां-बाप!

मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर अपनी बेबाक बातों को लेकर सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में स्वरा अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से शेयर कर रही हैं। हाल ही के एपिसोड में उन्होंने मां बनने की अपनी इच्छा और उससे जुड़े संघर्ष के बारे में बात की।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 29, 2026 18:20
Share :
Swara Bhasker

मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर अपनी बेबाक बातों को लेकर सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में स्वरा अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से शेयर कर रही हैं। हाल ही के एपिसोड में उन्होंने मां बनने की अपनी इच्छा और उससे जुड़े संघर्ष के बारे में बात की। स्वरा ने बताया कि एक वक्त उन्हें लगा था कि शायद उनकी शादी नहीं होगी। ऐसे में उन्होंने शादी का इंतजार करने के बजाय खुद मां बनने का फैसला किया। उन्होंने अपने माता-पिता से भी इस बारे में बात की और बताया कि वह अनजान डोनर के स्पर्म के जरिए IVF करवाना चाहती थीं। शुरुआत में उनके माता-पिता इस फैसले से हैरान हुए, लेकिन बाद में उन्होंने बेटी का साथ देने का फैसला किया। स्वरा के मुताबिक, उन्होंने दो बार IVF करवाने की कोशिश की, लेकिन दोनों प्रयास सफल नहीं हुए। इसके बाद उनकी जिंदगी में फैहद अहमद आए। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और कुछ ही महीनों में उनका रिश्ता गंभीर हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 16 फरवरी 2023 को स्वरा और फैहद ने मुंबई में कोर्ट मैरिज की। बाद में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक तरीके से भी शादी का जश्न मनाया गया। शादी के कुछ महीनों बाद 23 सितंबर 2023 को दोनों बेटी राबिया के माता-पिता बने। वहीं, साल 2025 में एक इंटरव्यू में स्वरा ने बताया था कि मां बनने के बाद उन्हें आइडेंटिटी क्राइसिस जैसा महसूस हुआ। उन्होंने कहा था कि बेटी के जन्म के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल गईं और करियर के साथ-साथ मदरहुड उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया।

First published on: Sep 29, 2026 06:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola