Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alliance 2: फिर लौट रहा है ‘एलायंस’, इस बार और खतरनाक होंगे गेम के ट्विस्ट, जानें कब होगा शो का प्रीमियर

प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'एलायंस' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है. मेकर्स ने शो की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

Alliance 2
'एलायंस' अपने दूसरे सीजन के साथ वापस लौट रहा है

रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्राइम वीडियो का चर्चित रियलिटी शो ‘एलायंस’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. मेकर्स ने शो की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. ‘एलायंस 2’ का प्रीमियर 14 जनवरी 2027 को होगा और इसे सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. खास बात यह है कि पहले सीजन को मिले रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने दूसरे सीजन को काफी जल्दी लाने का फैसला किया है.

पहले सीजन में दिखा था जबरदस्त माइंड गेम

‘एलायंस’ एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें सिर्फ शारीरिक ताकत ही नहीं, बल्कि दिमाग और रणनीति भी बेहद जरूरी है. शो के पहले सीजन में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स यानी ‘एलायज’ को एक रहस्यमयी एच. क्यू. में रखा गया था. यहां उन्हें अलग-अलग शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

---विज्ञापन---

गेम में कंटेस्टेंट्स को अपनी रणनीति

गेम में कंटेस्टेंट्स को अपनी रणनीति बनानी थी, गठबंधन करने थे और जरूरत पड़ने पर अपने ही साथी के खिलाफ भी खेलना था. यही वजह रही कि शो में हर दिन नए समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आए.

कुणाल खेमू फिर संभालेंगे कमान

‘एलायंस’ के दूसरे सीजन में कुणाल खेमू एक बार फिर होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. पहले सीजन में उनके मजाकिया अंदाज और एच. क्यू. में मौजूदगी ने शो को अलग रंग दिया था. अब दूसरे सीजन में भी दर्शकों को उनके साथ और ज्यादा ट्विस्ट और सरप्राइज देखने को मिलेंगे.

---विज्ञापन---

इस बार गेम होगा और भी मुश्किल

मेकर्स के मुताबिक, सीजन 2 में गेम को पहले से ज्यादा रणनीतिक बनाया गया है. नए कंटेस्टेंट्स के साथ नए गठबंधन, सीक्रेट मिशन और माइंड गेम्स देखने को मिलेंगे. इतना ही नहीं, इस बार ‘द सिस्टम’ में भी बदलाव किए गए हैं, जो कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला है.

कंटेस्टेंट्स के रिश्ते भी गेम का होंगे अहम हिस्सा

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने बताया कि पहले सीजन को दर्शकों ने जिस तरह पसंद किया, उससे मेकर्स को जल्द दूसरा सीजन लाने की प्रेरणा मिली. वहीं बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया की टीम ने भी संकेत दिया है कि इस बार कंटेस्टेंट्स के फैसले और उनके रिश्ते भी गेम का अहम हिस्सा होंगे.

---विज्ञापन---

क्या होगी गेम की रणनीति?

यानी ‘एलायंस 2’ में सिर्फ टास्क नहीं, बल्कि दोस्ती, गठबंधन और बदलते रिश्ते भी खेल की दिशा तय करेंगे. अब देखना होगा कि नए कंटेस्टेंट्स इस मुश्किल गेम में किस तरह अपनी रणनीति बनाते हैं और आखिर में कौन सबसे तेज दिमाग के साथ जीत की ओर बढ़ता है.

First published on: Sep 30, 2026 04:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola