एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की प्रेग्नेंसी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। तलाक के करीब 12 साल बाद जेनिफर ने इसी साल अपनी जिंदगी को दूसरा मौका देते हुए बिजनेसमैन विलियम इशमाइल से शादी की है। 41 की उम्र में दोबारा दुल्हन बनीं जेनिफर को लेकर अब फैंस उनकी फैमिली प्लानिंग को लेकर उत्साहित हैं। दरअसल, हाल ही में जेनिफर अपनी वेब सीरीज ‘शक’ के प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं। यहां एक एक्टिविटी के दौरान टैरो कार्ड रीडिंग की गई, जिसमें दावा किया गया कि जेनिफर के मां बनने के योग बन रहे हैं। टैरो रीडिंग के मुताबिक, 2027 के अगस्त-सितंबर के बाद या सितंबर-अक्टूबर के आसपास उन्हें प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज मिल सकती है। हालांकि, यह सिर्फ टैरो कार्ड की भविष्यवाणी है और इसे किसी आधिकारिक पुष्टि के तौर पर नहीं देखा जा सकता। इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जेनिफर के लिए खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, इसी इवेंट में फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल पूछे जाने पर जेनिफर ने कहा था कि उनके और विलियम के बीच अभी तक बच्चों या फैमिली प्लानिंग को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। एक्ट्रेस ने बताया कि फिलहाल वह अपनी जिंदगी के इस बेहद खुशहाल दौर को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि जेनिफर ने जुलाई में यूके में विलियम इशमाइल के साथ प्राइवेट वेडिंग की थी और हाल ही में गोवा में भी शादी की।
---विज्ञापन---
2027 में मां बनेंगी Jennifer Winget,42 की उम्र में भरेगी एक्ट्रेस की गोद। कैमरों के सामने खुला राज़!
एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की प्रेग्नेंसी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। तलाक के करीब 12 साल बाद जेनिफर ने इसी साल अपनी जिंदगी को दूसरा मौका देते हुए बिजनेसमैन विलियम इशमाइल से शादी की है। 41 की उम्र में दोबारा दुल्हन बनीं जेनिफर को लेकर अब फैंस उनकी फैमिली प्लानिंग को लेकर उत्साहित हैं।
First published on: Sep 30, 2026 03:12 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola