Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

हवा में अचानक हिलने लगी शहनाज गिल की फ्लाइट, घबराहट में एक्ट्रेस की हुई हालत खराब, जपती दिखीं वाहेगुरु-वाहेगुरु

शहनाज गिल अपनी चुलबुली और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका एक वीडियो फैंस को भी परेशान कर गया है.

Shehnaaz Gill
हवा में अचानक हिलने लगी शहनाज गिल की फ्लाइट

पंजाब इंडस्ट्री से निकलकर टीवी और फिर बॉलीवुड में अपनी दमदार पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी चुलबुली और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका एक वीडियो फैंस को भी परेशान कर गया है. दरअसल, एक्ट्रेस की फ्लाइट को अचानक हवा में तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. विमान के झटके महसूस होते ही शहनाज घबरा गईं और इस दौरान लगातार ‘वाहेगुरु-वाहेगुरु] का नाम जपती नजर आईं. बाद में जब फ्लाइट सुरक्षित लैंड हुई तो एक्ट्रेस ने राहत की सांस ली और अपना ये एक्सपीरियंस उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

हवा में हिलने लगी फ्लाइट, घबरा गईं शहनाज

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में विमान के टर्बुलेंस का असर साफ नजर आ रहा है. अचानक विमान के हिलने से शहनाज काफी परेशान दिखाई देती हैं. इस दौरान वह भगवान का नाम लेती सुनाई देती हैं.

---विज्ञापन---

वीडियो पर शहनाज ने लिखा ये कैप्शन

वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा, ‘बहुत मुश्किल से बचे आज… हम सुरक्षित लैंड कर पाए, इसके लिए बहुत आभारी हूं. शुक्रिया वाहेगुरु.’ एक्ट्रेस के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक्त वह कितनी डर गई थीं. हालांकि, अच्छी बात ये रही कि फ्लाइट ने आखिरकार सुरक्षित लैंडिंग की.

भाई शहबाज भी थे साथ

इस सफर में शहनाज अकेली नहीं थीं. उनके भाई शहबाज बदेशा भी उनके साथ मौजूद थे. वीडियो में दोनों को फ्लाइट के अंदर देखा जा सकता है. अचानक आए टर्बुलेंस ने कुछ देर के लिए दोनों का सफर मुश्किल जरूर कर दिया, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक रहा.

क्यों विमान में महसूस हुए झटके?

वैसे फ्लाइट में टर्बुलेंस होना कोई असामान्य बात नहीं है. हवा के दबाव या एयर फ्लो में बदलाव के कारण विमान में अचानक झटके महसूस हो सकते हैं. ऐसे वक्त में यात्रियों को सीट बेल्ट लगाए रखने की सलाह दी जाती है.

---विज्ञापन---

बिग बॉस 13 ने बदल दी किस्मत

शहनाज गिल को घर-घर में पहचान ‘बिग बॉस 13’ से मिली थी. शो में उनका चुलबुला अंदाज और बेबाक व्यक्तित्व दर्शकों को खूब पसंद आया. इसके बाद शहनाज ने एक्टिंग और सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई.

पंजाबी फिल्मों में भी एक्टिव हैं शहनाज

वर्कफ्रंट की बात करें, तो शहनाज गिल हिंदी और पंजाबी इंडस्ट्री में लगातार काम कर रही हैं. वह ‘इश्कनामा’ और पंजाबी फिल्म ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ ‘रन्ना च धन्ना’ में भी दिखाई देंगी. फिल्म को 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 16, 2026 12:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola