Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sawan Somvar 2025: महादेव बन स्क्रीन पर छाए ये 5 सितारे, एक तो TV से फिल्मों तक हुआ फेमस

Sawan Somvar 2025: टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में सितारों ने महादेव का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अक्षय कुमार हों या मोहित रैना हर किसी ने अपने किरदार से ऑडियंस का दिल जीता है। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Sawan Somvar 2025: सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। आज यानी 14 जुलाई को पहला सावन का सोमवार है। इस खास मौके पर शिव भक्त मंदिरों में जाकर महादेव की भक्ति में लीन हो रहे हैं। वहीं दिल में बम-बम बोले का जाप कर अलग-अलग शिव मंदिरों में भगवान का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड में भी आपको कई शिव भक्त देखने को मिलेंगे। कुछ ने तो महादेव का किरदार स्क्रीन पर निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी है। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पर्दे पर महादेव बनकर छा गए। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

यह भी पढ़ें: फिल्म सेट पर हादसा, मशहूर स्टंटमैन की गई जान; तमिल स्टार विशाल का इमोशनल ट्रिब्यूट वायरल

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने हाल ही में आई मूवी ‘कन्नप्पा’ में शिव शंकर का किरदार निभाया। वहीं सोशल मीडिया पर उनका ये किरदार काफी चर्चाओं में रहा। ये पहली बार नहीं है जब खिलाड़ी कुमार ने इस किरदार को निभाया है, इससे पहले भी ‘ओह माई गॉड 2’ में एक्टर भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं। इस किरदार को फैंस ने काफी पसंद भी किया था।

---विज्ञापन---

अरुण गोविल

रामानंद सागर के टीवी सीरीयल ‘रामायण’ से फेमस हुए अरुण गोविल भी भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने साल 1992 में आई फिल्म ‘शिव महिमा’ में महादेव का रोल प्ले किया था। जो काफी फेमस भी हुआ था। अरुण गोविल पहले से ही भगवान राम के किरदार से फेमस हैं, वहीं इस मूवी के बाद से शिव शंकर के रूप में भी वो मशहूर हो गए थे।

---विज्ञापन---

सौरभ राज जैन

टीवी के मशहूर शो ‘महाकाली: अंत ही आरंभ है’ में सौरभ ने महादेव की भूमिका निभाकर चार चांद लगा दिए थे। उनके करियर का ये किरदार अब तक का सबसे फेमस किरदार है। उनकी एक्टिंग पर ऑडियंस ने खूब प्यार लुटाया था। आज भी उनकी पहचान इसी किरदार से है।

---विज्ञापन---

मोहित रैना

मोहित रैना वो नाम हैं जिन्होंने सबसे बेहतरीन महादेव का किरदार निभाया है। ‘देवों के देव महादेव’ से ही उन्हें पहचान मिली थी। आज भी लोग अगर भगवान शिव की छवि के बारे में सोचते हैं तो उनके जहन में मोहित का चेहरा ही आता है। इस शो में अपनी एक्टिंग से उन्होंने टीवी से फिल्मों तक पहचान बना ली।

---विज्ञापन---

तरुण खन्ना

टीवी के मशहूर एक्टर तरुण खन्ना ने ‘कर्मफल दाता शनि’ में भगवान शिव का किरदार निभाया था, जो टीवी पर काफी फेमस भी हुआ था। इसके साथ-साथ उन्होंने ‘राधा कृष्ण’ और ‘परमावतार श्री कृष्ण’ में भी महादेव का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने इस किरदार के लिए खूब नाम कमाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फेमस यूट्यूबर ने की Ashish Chanchlani-Elli Avram की खिंचाई, इस हसीना संग AI फोटो शेयर कर कसा तंज

First published on: Jul 14, 2025 10:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola