Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

खत्म हुआ ‘गोलमाल 5’ का इंतजार, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म

Golmaal 5 Release Date: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की मच-अवेटेड फिल्म 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. यह कॉमेडी फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Golmaal 5 Release Date
Golmaal 5 Release Date

Golmaal 5 Release Date: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की जोड़ी एक बार फिर से सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है! कॉमेडी लवर्स का सालों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, क्योंकि ‘गोलमाल 5’ (Golmaal 5) की ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. रोहित शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को यह सरप्राइज दिया है. इस बार फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट भी देखने को मिलने वाला है.

8 जनवरी 2027 को होगी रिलीज

रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए अनाउंस किया कि ‘गोलमाल 5’ 8 जनवरी 2027 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार की होगी सरप्राइज एंट्री

इस बार ‘गोलमाल 5’ में सिर्फ अजय देवगन ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नजर आने वाले हैं. रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के बाद अब गोलमाल की दुनिया में अक्षय की एंट्री से कॉमेडी का डबल डोज मिलना तय है. फिलहाल इस खबर से अक्षय कुमार के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.

15 करोड़ से 300 करोड़ का सफर

साल 2006 में महज 15 करोड़ के बजट से शुरू हुई ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ ने 46 करोड़ कमाए थे. इसके बाद 2008 में ‘गोलमाल रिटर्न्स’ (80 करोड़), 2010 में ‘गोलमाल 3’ (169.5 करोड़) और 2017 में ‘गोलमाल अगेन’ ने 311 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन किया था.

बॉलीवुड की 5वीं सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी

रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी आज बॉलीवुड की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सीरीज बन चुकी है. एक लो-बजट कॉमेडी से शुरू होकर यह आज मल्टी-हंड्रेड करोड़ की सबसे सक्सेसफुल कॉमेडी फ्रेंचाइजी बन चुकी है.

---विज्ञापन---

‘गोलमाल 5’ से बॉक्स ऑफिस उम्मीदें

‘गोलमाल अगेन’ की जबरस्त सफलता के 9 साल बाद आ रही इस 5वीं किश्त से ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस को भारी उम्मीदें हैं. देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म 2027 की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर क्या नए रिकॉर्ड बनाती है.

First published on: Sep 19, 2026 01:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola