Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jailer 2 Box Office Collection Day 8: गुरुवार को रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने फिर पकड़ी रफ्तार, 600 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Jailer 2 Box Office Collection Day 8: सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जेलर 2' की कमाई ने 8वें दिन फिर से रफ्तार पकड़ ली है. फिल्म का कलेक्शन 600 करोड़ के पार पहुंच गया है.

Jailer 2 Box Office Collection Day 8
Jailer 2 Box Office Collection Day 8

Jailer 2 Box Office Collection Day 8: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार तरीके से जारी है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं. हालांकि, अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ रहा है. गुरुवार को भी रजनीकांत की फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई. हालांकि, इसके बाद भी फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड लेवल पर 600 करोड़ के पार पहुंच गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये की कमाई की है.

‘जेलर 2’ की कमाई में आई गिरावट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने 8वें दिन 17.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो 7वें दिन के कलेक्शन के मुकाबले 39.1 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है. गुरुवार को इस फिल्म ने तमिल में 10.75 करोड़ रुपये, तेलुगु में 3.60 करोड़ रुपये, हिंदी में 2.40 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 334.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. अब फिल्म का नेट कलेक्शन 350 करोड़ के काफी करीब पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 392 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की ऑक्यूपेंसी

फिल्म ‘जेलर 2’ की 8वें दिन की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 25.2 प्रतिशत रही. गुरुवार को पूरे भारत में फिल्म के 13,241 शो चलाए गए. रिपोर्ट के अनुसार, 8वें दिन की सुबह के शो में 22.00 प्रतिशत, दोपहर के शो में 30.15 प्रतिशत, शाम के शो में 38.15 प्रतिशत और रात के शो में 40.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वहीं, गुरुवार को इसका कुल फुटफॉल 1,189,753 दर्ज किया गया.

600 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जेलर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी बहुत ही शानदार रहा है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 606 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

First published on: Oct 23, 2026 08:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो