Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Gurmeet Choudhary को बिहार से फिल्म के लिए समर्थन मांगना पड़ा भारी, यूजर्स बोले- ‘बेटा बंगाली हो गए’

गुरमीत चौधरी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तुम मेरे हो' को लेकर बिहार के लोगों से खास अपील की, लेकिन उनका यह दांव सोशल मीडिया पर उल्टा पड़ गया और लोग उन्हें ट्रोल करने लग गआ, जानें क्यों?

Gurmeet Choudhary
गुरमीत चौधरी सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल, Photo Credit- Social Media

टीवी के ‘राम’ गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तुम मेरे हो’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता ने बिहार के लोगों से खास अपील की, लेकिन उनका यह दांव सोशल मीडिया पर उल्टा पड़ता नजर आ रहा है. गुरमीत ने बिहार की जनता से अपनी फिल्म को सपोर्ट करने की गुहार लगाई, तो कुछ यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना दी. लोगों ने सवाल किया कि जब बिहार में बाढ़ जैसी परेशानियां आई थीं, तब अभिनेता कहां थे?

बिहार के लोगों से गुरमीत ने मांगा समर्थन

गुरमीत चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बिहार के लोगों से अपनी फिल्म को प्यार देने की अपील की. अभिनेता ने कहा कि उन्हें बिहारी होने पर गर्व है. उन्होंने इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की है और अपनी कमाई भी लगाई है. गुरमीत के मुताबिक, कुछ लोग उन्हें नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार के लोग उनकी ताकत हैं.

---विज्ञापन---
गुरमीत चौधरी की खास अपील

यूजर्स ने उठाए सवाल

गुरमीत के वीडियो पर कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि आखिर फिल्म रिलीज के समय ही बिहार की याद क्यों आई. एक यूजर ने टिप्पणी की कि बिहार में बाढ़ आई थी और यहां के लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, तब अभिनेता की आवाज सुनाई नहीं दी. यूजर ने उनकी अपील को फिल्म के प्रचार से जोड़कर सवाल उठाए.

गुरमीत की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

वहीं, एक दूसरे यूजर ने गुरमीत की बिहारी पहचान पर तंज कसते हुए लिखा कि अब तो बेटा बंगाली हो गया, जबकि बहू बिहारी नहीं हो पाई. कुछ अन्य यूजर्स ने भी कहा कि फिल्म का प्रचार करना होता है, तभी बिहार याद आता है. इस तरह फिल्म को समर्थन देने की अभिनेता की अपील सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की वजह बन गई.

23 अक्टूबर को रिलीज हो रही है ‘तुम मेरे हो’

गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ ईशा मालवीय नजर आएंगी, जो इसके जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है. कहानी में रोमांस, दिल टूटने का दर्द और एक्शन देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

गुरमीत की अपील, बॉक्स ऑफिस पर रिस्पॉन्स

खास बात यह है कि गुरमीत इस फिल्म में अभिनय करने के साथ निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. ऐसे में फिल्म उनके लिए काफी अहम है. अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच बिहार के दर्शक उनकी अपील पर कितना ध्यान देते हैं और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

First published on: Oct 23, 2026 09:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो