---विज्ञापन---

29 साल बाद भी करीना से ज्यादा खूबसूरत लगती है सैफ की ये हीरोइन, यूजर्स बोले- ये तो बेबो से…

Saif Ali Khan Actress Raageshwari: 90 दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस रागेश्वरी लूंबा एक समय पर लोगों के दिलों पर राज करती थी। उन्होंने अपनी एक्टिंग और अपनी सिंगिंग से सभी का दिल जीता हुआ था। बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रागेश्वरी लूंबा ने कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने छोटी उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर […]

Saif Ali Khan Actress Raageshwari
Image Credit : Google

Saif Ali Khan Actress Raageshwari: 90 दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस रागेश्वरी लूंबा एक समय पर लोगों के दिलों पर राज करती थी। उन्होंने अपनी एक्टिंग और अपनी सिंगिंग से सभी का दिल जीता हुआ था। बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रागेश्वरी लूंबा ने कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने छोटी उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। रागेश्वरी शोबिज और ग्लैमर इंडस्ट्री में कम उम्र से ही अपनी खूबसूरती से फेमस हैं। एक्ट्रेस की पहली फिल्म ‘आंखें’ थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी। साथ ही एक्ट्रेस ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में अक्षय कुमार की बहन और सैफ अली खान की हीरोइन के रोल में नजर आईं थी। एक्ट्रेस की खूबसूरती और क्यूटनेस को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया।

यह भी पढ़ें : नवंबर का महीना खत्म होने से पहले OTT पर देखें एक्शन-थ्रिलर से भरपूर ये 5 बड़ी फिल्में, आज ही लिस्ट में करें शामिल

एक्ट्रेस को पड़ा था पैरालिसिस अटैक (Saif Ali Khan Actress Raageshwari)

बता दें कि, 22 साल की उम्र में रागेश्वरी का पहला एल्बम ‘दुल्हनिया’ रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस की एक्टिंग की काफी सरहाना की गई थी। इस एल्बम से रागेश्वरी रातों-रात स्टार बन गई गईं। 90 के दशक की सबसे पॉपुलर पॉप स्टार थीं। रागेश्वरी अपनी सक्सेस को काफी एन्जॉय कार रही थीं और अपने कॉन्सर्ट के लिए देश-विदेश में ट्रेवल कार रही थीं। वो अपने करिया के चरम पर थीं तभी उन्हें पैरालिसिस अटैक पड़ा। इस स्थिति में व्यक्ति के चेहरे की एक तरग की मांसपेशियां अस्थाई रूप से कमजोर हो जाती है। इस हादसे के बाद उनकी दुनिया ही बदल गई।

लोगों ने बताया करीना से खूबसूरत (Saif Ali Khan Actress Raageshwari)

एक दिन अचानक वह उठी और अपने चेहरे में बदलाव महसूस किया। डॉ. ने बताया कि उनके चेहरे और चेस्ट का आधा हिस्सा सुन्न हो गया है। एक्ट्रेस उस समय बात करने की स्थिति में नहीं थीं। रागेश्वरी थेरेपी और योग करने लगीं और इलाज से वह ठीक हुईं। रागेश्वरी ठीक तो हुईं, लेकिन उनका गाना छूट गया। 2012 में रागेश्वरी लूंबा ने सुधांशु स्वरुप से शादी की। उनके पेरेंट्स ने उन्हें पसंद किया था। एक्ट्रेस के पति सुधांशु पेशे से एक वकील हैं और लंदन में रहते हैं। शादी के 4 साल में वह मां बनीं। सोशल मीडिया पर रागेश्वरी फैंस से जुड़ी हुई हैं और अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती करती रहती हैं। वहीं रागेश्वरी की खूबसूरती देखने के बाद लोग उन्हें करीना से भी खूबसूरत बता रहे हैं।

First published on: Nov 27, 2023 12:43 PM