Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रेग्नेंट हैं रणबीर कपूर की ये एक्ट्रेस, बेबी बंप के साथ शेयर कर दी गुडन्यूज

Ranbir Kapoor's Actress is Pregnant: टीवी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अब मां बनने वाली हैं. उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर ये गुड न्यूज दी है.

Ranbir Kapoor’s Actress is Pregnant: टीवी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्म तन्ना के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई हैं. दरअसल, टीवी की फेवरेट नागिन रूही अब मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. करिश्म तन्ना ने खुद सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करके फैंस के संग ये गुडन्यूज शेयर की है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई टीवी स्टार्स समेत फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे है. करिश्म तन्ना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर काफी यूनिक और स्टाइलिश अंदाज में दी है.

प्रेग्नेंट हैं करिश्मा तन्ना

रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ में काम करने वाली करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरों के साथ एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है. एक तस्वीर में करिश्मा और उनके पति वरुण एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं, दोनों ने ‘मॉम’ और ‘डैड’ लिखी हुई टोपियां पहनी हुई हैं. करिश्मा ने इस पोस्ट में बताया कि वो मां बनने वाली हैं. इस खुशी को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपने जीवन के एक नए फेज में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

---विज्ञापन---

चारों तरफ से मिल रही बधाई

करिश्मा ने अपनी इस पोस्ट के साथ दिल को छू लेने वाले कैप्शन में लिखा, ‘एक नन्हा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा, अगस्त 2026.’ इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस और टीवी स्टार्स की बधाइयों का तांता लग गया. जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़े को बधाई दी. खुशी कपूर ने कमेंट में ‘आह्ह्ह’ लिखकर कई सारे दिल वाले इमोजी भेजी’. एक्ट्रेस भूमि सतीश पेडनेकर ने लिखा, ‘Awwwwww’. वहीं दीया मिर्जा रेखी ने कमेंट में लिखा, ‘ओह येय! बधाई हो’. इसके बाद जैस्मिन भसीन, दृष्टि धामी, अनीता हसनंदानी और कई टीवी स्टार्स ने कमेंट सेक्शन में जाकर कपल को बधाई दी.

First published on: Apr 06, 2026 01:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो