Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड का वो एक्टर जिसका हुआ था किडनैप, पाकिस्तान से है गहरा नाता; आमिर खान का है रिलेटिव, जानें अब कहां?

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेस हैं, जो सालों से काम कर रहे हैं और अपना नाम बना रहे हैं. हालांकि इस इंडस्ट्री में न सिर्फ भारतीय कलाकार बल्कि तमाम विदेशी कलाकार भी काम कर रहे हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि पाकिस्तानी है और इस एक्टर का आमिर खान से नाता है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेस हैं, जो सालों से काम कर रहे हैं और अपना नाम बना रहे हैं. हालांकि इस इंडस्ट्री में न सिर्फ भारतीय कलाकार बल्कि तमाम विदेशी कलाकार भी काम कर रहे हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि पाकिस्तानी है और इस एक्टर का आमिर खान से नाता है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

अली जफर बर्थेड

दरअसल, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान सिंगर और एक्टर अली जफर की. जो कि 18 मई को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. वह सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक सॉन्ग राइटर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर भी हैं. इतना ही नहीं उनके सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

---Advertisement---

म्यूजिक एल्बम से की शुरुआत

अली जफर के करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने बतौर म्यूजिक कंपोजर पॉपुलैरिटी हासिल की. उन्होंने सिंगल एल्बम ‘हुक्का पानी’ के गाने ‘चन्नों’ से लोगों के बीच पहचान बनाई, जिसकी दुनिया भर में पांच मिलियन कॉपीज बेची थी. इसके लिए उन्हें बेस्ट म्यूजिक एल्बम और बेस्ट आर्टिस्ट का भी अवॉर्ड मिला था.

बॉलीवुड में इन फिल्मों में काम कर चुके हैं अली

इतना ही नहीं उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बॉलीवुड में साल 2010 से की थी. वह फिल्म तेरे बिन लादेन में नजर आए थे. इसके अलावा वह बॉलीवुड में फिल्म मेरे ब्रेदर की दुल्हन, चश्मे बद्दूर, डियर जिंदगी जैसी मूवी में भी काम कर चुके हैं.

---Advertisement---

अली जफर हैं आमिर खान के जीजा

बता दें कि अली जफर का आमिर खान से भी नाता है. वह दूर के रिश्ते में एक दूसरे के जीजा-साले लगते हैं. दरअसल, साल 2009 में अली ने आयशा फजली से शादी की थी और आयशा दूर रिश्ते में आमिर खान की दूर की कजिन सिस्टर लगती हैं. जिसके कारण दोनों का अली आमिर खान के जीजा लगते हैं.  

अली जफर पत्नी आयशा के साथ हो चुके हैं किडनैप

वहीं, अली की पत्नी को लेकर बात करें तो दोनों की मुलाकात साल 2000 में हुई थी, जब एक्टर एक होटल की लॉबी में पेंटिंग कर रहे थे. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह प्यार में बदल गई. दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया. वहीं कपल की शादी से पहले अली और आयशा के साथ एक बड़ा हादसा हो गया था. दरअसल, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2008 में जब दोनों ही डिनर डेट से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें किडनैप कर लिया था. जिसके बाद किडनैपर्स ने अली और आयशा के परिवार से लाखों रुपये मांगे थे और जब उनकी डिमांड पूरी हुई थी. उसके बाद ही किडनैपर्स ने उन्हें जाने दिया. हालांकि आज तक किडनैपर्स के बारे में पता नहीं चल पाया है. कपल ने 2009 में शादी लाहौर में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं. जिसमें से एक बेटा अजान जफर और एक बेटी अलीजा जफर है.

---Advertisement---
First published on: May 18, 2026 09:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola