---विज्ञापन---
Lock Upp 2 के बाद Salman Khan के शो Bigg Boss 20 का हिस्सा बनेंगी Shreya Kalra? इन्फ्लुएंसर ने खुद बताई सच्चाई
‘लॉक अप 2’ की विनर श्रेया कालरा को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि क्या अब वो सलमान खान के शो बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी. श्रेया ने चल रही खबरों को लेकर रिएक्ट किया है और सच बताया है कि क्या वो इसमें नजर आएंगे या फिर नहीं.
‘लॉक अप 2’ का फिनाले 5 अगस्त को हुआ था और इस शो की विनर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा बनीं. उन्होंने फिनाले में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की. श्रेया को शो जीतने पर 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली. शो की विनर बनने के बाद उन्हें सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ का ऑफर मिला है. इस बारे में खुद श्रेया ने बताया है कि वह इसका हिस्सा बनेंगी या नहीं.
क्या बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी श्रेया कालरा?
दरअसल, श्रेया कालरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में एक वॉइस नोट शेयर किया और बताया कि वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा नहीं बनेंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल ब्रेक चाहिए.
बिग बॉस का हिस्सा बनने से श्रेया ने किया इनकार
श्रेया ने वॉइस नोट में कहा, “मैं अभी एक पागलखाने से निकली हूं. इसलिए मैं अभी किसी भी रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट जाने का कोई प्लान नहीं कर रही हूं. अगर कुछ होस्टिंग या गैंग लीडरशिप से जुड़ा कुछ ऑफर आता है, तो उसके लिए एक्साइटेड हूं.” श्रेया ने यह भी बताया कि ‘लॉक अप 2’ का सफर उनके लिए मेंटली थकाने वाला था. उन्होंने कहा कि फिलहाल वह इस तरह के किसी भी रियलिटी शो से ब्रेक चाहती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस वक्त किसी भी तरह का प्रेशर नहीं झेलना चाहती हैं.
लॉक अप 2 ने बढ़ाई श्रेया की पॉपुलैरिटी
श्रेया कालरा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं. ‘लॉक अप 2’ में वह बेबाकी से अपनी बात रखते हुए नजर आई हैं. श्रेया ने अपने माइंड गेम से दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसकी वजह से ‘लॉक अप 2’ के दौरान वह खूब वायरल हुई थीं. इतना ही नहीं, श्रेया की जीत से फैंस भी काफी खुश हुए.
2.5 मिलियन है श्रेया के फॉलोअर्स
बता दें कि श्रेया कालरा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने बतौर डिजिटल क्रिएटर अपने काम की शुरुआत की. वह अक्सर डांस, मेकअप और लुक्स से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर श्रेया के 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकते हैं ये कलाकार
बता दें कि सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस 20, 6 सितंबर से शुरू होने वाला है. इस बार रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्नत जुबेर, फैसल शेख, निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी, माही विज जैसे कलाकारों का नाम सामने आ रहा है. हालांकि ऑफिशियल तौर पर अभी अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.