Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ का पहला गाना आउट, राम-सीता का दिखा अटूट प्रेम, राम-सियाराम की गूंज से खड़े हुए रोंगटे

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज हो गया है. जिसमें माता सीता और श्रीराम के अटूट प्रेम की झलक साफ दिख रही है.

Ramayana first song jai jai ram
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज हुआ

Ramayana Jai Jai Ram Song Released: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की पहली झलक के बाद अब मेकर्स ने दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है. गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया गया है. गाने में राम-सीता के अटूट प्रेम से लेकर दशरथ के पुत्र श्रीराम धर्म निभाने नजर आ रहे हैं.

‘जय जय राम’ ने बांधा भक्ति का माहौल

‘जय जय राम’ की शुरुआत ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम, राम नारायणम जानकी वल्लभम’ से होती है. इसके बाद श्रेया घोषाल की मधुर आवाज सुनाई देती है. वहीं अरिजीत सिंह की आवाज गाने को और भी भावुक बना देती है. गाने के अंत में ‘राम सिया राम’ की गूंज सुनकर भक्ति का माहौल और गहरा हो जाता है.

---विज्ञापन---

राम सिया राम की गूंज से भक्तिमय माहौल

गाने के वीडियो में राम और सीता के विवाह की खूबसूरत झलक दिखाई गई है. वहीं राम को पुत्र धर्म निभाते हुए भी देखा जा सकता है. भरत की भी झलक मिलती है, जहां वह अपने भाई राम की पादुका को माथे से लगाते नजर आते हैं. फिल्म के टीजर में दिखाई गई कुछ झलकियां भी गाने में दोबारा देखने को मिल रही हैं.

https://www.youtube.com/embed/yWNPxS0sXnE?list=RDyWNPxS0sXnE

एआर रहमान के म्यूजिक ने बढ़ाई भव्यता

‘जय जय राम’ का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने गाने को भावनात्मक रंग दिया है. ‘रामायण’ के लिए एआर रहमान और हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हंस जिमर साथ मिलकर संगीत तैयार कर रहे हैं. ऐसे में फिल्म का म्यूजिक भी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

रणबीर से यश तक, दमदार है स्टारकास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं. यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे. फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा.

कब आएगी ‘रामायण?

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही ‘रामायण’ का पहला पार्ट इसी साल 6 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज करने की प्लानिंग है. भारत में इसकी रिलीज 8 नवंबर बताई गई है. वहीं दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज होगा. ‘जय जय राम’ के रिलीज होते ही अब फैंस को फिल्म की अगली झलक का बेसब्री से इंतजार है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2026 10:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola