Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड में IT रेड से मची खलबली, रकुल प्रीत सिंह-वासु भगनानी समेत कई स्टार्स पर कसा शिकंजा, लगा ये बड़ा आरोप

Rakul Preet Singh and Vasu Bhagnani Income Tax Raid: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर वासु भगनानी समेत कई सितारों के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी है.

Rakul Preet Singh and Vasu Bhagnani Income Tax Raid: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की कार्रवाई से खलबली मच गई है. दरअसल, मुंबई इनकम टैक्स विभाग की तरफ से सोमवार को बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों और प्रोडक्शन हाउसों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है. इसमें एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर वासु भगनानी जैसी सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं. इन सभी पर टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने का आरोप लगाया गया है. इस मामले को लेकर रकुल प्रीत सिंह और वासु भगनानी के अलावा कई और स्टार्स भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रडार पर हैं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

बॉलीवुड में IT रेड से मची खलबली

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ने टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के तहत सोमवार को मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, दिग्गज फिल्म निर्माता वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज (Panorama Studios) से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर रेड पड़ी. IT विभाग की टीम की तरफ से इन ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर बॉलीवुड के कई सितारे विभाग की रडार पर आ गए हैं. बता दें कि वासु भगनानी ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बनी कई बड़ी फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं.

---विज्ञापन---

क्या है मामला?

सूत्रों के हवाले से आज तक ने बताया है कि लंबे समय से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इनपुट मिल रहे थे कि बॉलीवुड में फिल्मों की शूटिंग, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन के नाम पर बड़े पैमाने पर विदेशों में पैसा भेजा जा रहा है. इसलिए विभाग को शक है कि इस प्रक्रिया के तहत बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी की गई. इसी मामले में मुंबई IT डिपार्टमेंट की टीमें शहर के अलग-अलग दफ्तरों और परिसरों की तलाशी ले रही हैं.

First published on: Sep 28, 2026 01:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola