Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raveena Tandon संग कैसे थे एक्स भाभी के रिश्ते? राखी विजान ने तलाक पर भी तोड़ी चुप्पी

राखी विजान ने रवीना टंडन के भाई राजीव से शादी की थी, साल 2004 से 2010 तक इस शादी में रहने के बाद उन के रिश्ते में दरार आ गई। राखी ने अपनी एक्स ननद रवीना टंडन संग भी अपने रिश्ते के बारे में इस दौरान खुलकर बात की।

---विज्ञापन---

Raveena Tandon's Ex 'Bhabhi'
Raveena Tandon's Ex 'Bhabhi'

बॉलीवुड में रिश्ते जितनी जल्दी बनते हैं, उतनी ही जल्दी टूट भी जाते हैं। हालांकि रिश्ता सिर्फ दो लोगों का ही नहीं बल्कि पूरे परिवार से ही रिश्ते खत्म हो जाते हैं। आज हम आपको 90 के दशक की एक्ट्रेस राखी विजान के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। राखी विजान काफी समय से इंडस्ट्री से दूर हैं और उनकी एक्स ननद कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस रवीना टंडन है।

यह भी पढ़ें: HIT 3 से पहले ओटीटी पर देख डालें ये वॉयलेंस से भरी फिल्में,1 तो टीवी पर हुई बैन!

---विज्ञापन---

तलाक पर बोलीं राखी विजान

राखी विजान ने रवीना टंडन के भाई राजीव से शादी की थी, साल 2004 से 2010 तक इस शादी में रहने के बाद उन के रिश्ते में दरार आ गई। उसके बाद राखी और राजीव ने तलाक ले लिया था। मगर अब तलाक के बारे में बात करते हुए राखी ने खुलासा किया है कि उनके रिश्ते में खटास आने में परिवार के बाकी सदस्यों से कोई लेना देना नहीं है।

रवीना टंडन संग कैसा था रिश्ता

राखी विजान ने इस दौरान यह भी बताया कि वो क्यों मीडिया से दूर रहती थीं। राखी ने कहा,’वो इसलिए मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं, क्योंकि बिना वजह रवीना को राजीव और मेरे तलाक में घसीटते हैं,जबकि मैं साफ करना चाहती हूं कि रवीना के साथ मेरा रिश्ता बहन की तरह था। हम दोनों साथ में काफी मस्ती करते थे और उसने मुझे बहन की तरह ही माना था।’

---विज्ञापन---

इन शोज में नजर आ चुकीं राखी विजान

राखी विजान की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल ‘हम पांच’ शो में स्वीटी के किरदार से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी सपोर्टिंग रोल में दिख चुकी हैं। ‘देख भाई देख’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ और ‘नागिन 4’ के अलावा ‘मनी है तो हनी है’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘क्रिश 3’ में राखी विजान में नजर आ चुकी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार्स के व्हाट्सएप ग्रुप में होती कैसी बातें? एक्टर नानी ने खोला राज

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 26, 2025 07:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola