Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर गिरफ्तार, पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma के साथ फ्रॉड का है आरोप

Sunanda Sharma: सुनंदा शर्मा ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था, जिस पर बड़ा एक्शन लेते हुए फ्रॉड करने वाले मशहूर म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर को गिरफ्तार किया गया है।

---विज्ञापन---

Punjabi Singer Sunanda Sharma
Punjabi Singer Sunanda Sharma

Sunanda Sharma: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं। सुनंदा शर्मा ने अपने नाम पर फर्जी बिजनेस राइट्स बेचने के कोशिशों को लेकर लोगों को सतर्क किया था। सुनंदा कई पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग्स भी गा चुकी हैं और वो पंजाब फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। सुनंदा शर्मा ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था, जिस पर बड़ा एक्शन लेते हुए फ्रॉड करने वाले मशहूर म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर को गिरफ्तार किया गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

म्यूजिक प्रोड्यूसर हुआ गिरफ्तार (Sunanda Sharma)

Mummy Nu Pasand फेम सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ फ्रॉड करने के मामले में म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल को अरेस्ट किया गया है। पिंकी धालीवाल के खिलाफ पंजाब महिला अध्यक्ष राज लाली गिल के निर्देश पर FIR दर्ज की गई है। म्यूजिक प्रोड्यूसर को पंजाब पुलिस के मठारू थाने ने गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

क्या बोले पंजाब महिला अध्यक्ष? 

इस मामले में पंजाब महिला अध्यक्ष राज लाली गिल ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कहा, पिंकी धालीवाल ने सुनंदा शर्मा के साथ धोखाधड़ी की है और उनको पिछले कई साल से उनका बकाया भी नहीं दिया है, उनको अपनी कंपनी में एक बंधुआ बनाकर रखा था। इतना ही नहीं वो लेडी सिंगर को धमका भी रहा था।

---विज्ञापन---

सुनंदा शर्मा ने फैंस को किया सर्तक

8 मार्च को सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उसमें उन्होंने कहा था कि कुछ धोखेबाज लोग और कंपनियां उनके बिजनेस अधिकारों का झूठा दावा कर रहे हैं और लोगों को गुमराह कर धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं और उनका किसी भी ऐसी कंपनी या शख्स के साथ अनुबंधित नहीं है। इसके साथ ही सुनंदा ने इन लोगों के खिलाफ फ्रॉड केस में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी। उसी पर तुरंत एक्शन लेते हुए पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार किया गया है।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/DG5xFWPTWQ-/?hl=en

यह भी पढ़ें: महज 1 दिन में Netflix पर ट्रेंड हुई ये फिल्म, छोटे नबाव बने हीरो, जेनजी का दिखा रोमांस

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2025 10:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola