Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

PICS – पति निक जोनस और ससुराल वालों के साथ ऐसे क्रिसमस मना रही हैं प्रियंका

क्रिसमस के त्योहार पर बॉलीवुड छुट्टी के मूड में है। सितारे अपने घर में सजे क्रिसमस ट्री की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। फैंस को मेरी क्रिसमस विश कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा क्रिसमस के मौके पर निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं। क्रिसमस के मौके पर दोनों साथ हैं। निक जोनस ने सोशल […]

क्रिसमस के त्योहार पर बॉलीवुड छुट्टी के मूड में है। सितारे अपने घर में सजे क्रिसमस ट्री की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। फैंस को मेरी क्रिसमस विश कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा क्रिसमस के मौके पर निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं। क्रिसमस के मौके पर दोनों साथ हैं। निक जोनस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को मेरी क्रिसमस कहा है। 

निक जोनस इस बात से बहुत खुश है कि वो वाइफ प्रियंका चोपड़ा के साथ क्रिसमस मना रहे हैं। एक वीडियो शेयर कर निक ने लिखा है कि वो खुश है कि अपनी ब्यूटीफुल वाइफ के साथ क्रिसमस मना रहे हैं। फैमिली भी साथ है। 

प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा क्रिसमस के मौके पर उनके परिवार के साथ है। पूरी फैमिली एक साथ बहुत खुश नजर आ रही है। पिछले दिनों ये कपल लंदन छुट्टियां मना रहा है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर वायरल हुई थी। 

वहीं अब प्रियंका ने निक के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कि है।  जिसमें प्रियंका निक को किस कर रही हैं। इतना ही नहीं फोटो शेयर के साथ प्रियंका ने पति निक को एक कॉम्प्लीमेंट दिया है। कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है कि- प्लेनेट के मोस्ट स्टाइलिश मैन को किस करके सम्मानित फील कर रही हूं। भगवान हमेशा इस स्टाइल को बनाए रखे।

प्रियंका अपने ससुराल वालों के साथ वक्त बिता रही हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं। जोनस और चोपड़ा फैमिली के साथ अपनी छुट्टियां मना रहे है। पिछले दिनों  प्रियंका और निक दोनों फैमिली के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए गए। सोशल मीडिया पर दोनों कि तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमे देखा जा रहा है कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा,  निक के भाई जो और फ्रैंकी जोनस भी नजर आए। साथ ही जो जोनस की मंगेतर सोफी टर्नर भी इस डिनर में शामिल हुईं। वहीं निक-प्रियंका का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग साथ में देखते ही बनती है।
आपको बता दें कि इंडिया में शादी और रिसेप्शन करने के बाद अब ये कपल लॉस एंजेलिस में भी ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में हॉलीवुड के कई बड़े सितारें शामिल होंगे। हालाकि अभी तक कोई डेट सामने नहीं आईं है। बीते दिनों ही वो निक के साथ शॉर्ट हनीमून पर ओमान गईं थी। 

खबर आ रही है कि वो जल्द ही हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक पीसी निक के साथ स्विट्जरलैंड हनीमून के लिए जाएंगी। वो 27 दिसंबर को यहां से रवाना होंगी। जहां वो क्रिसमस और न्यूईयर के साथ अपना हनीमून मनाएंगी। बताया गया है कि वो 10 जनवरी को हनीमून से वापस आएंगी।


बता दें कि प्रियंका और निक जोनस की शाही शादी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हैं। सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई। गूगल ने भी ये ऐलान कर दिया है कि प्रियंका और निक की शादी इंग्लैंड की रॉयल वेडिंग के बाद दूसरा सबसे ज्यादा पॉपुलर वेडिंग है।

First published on: Dec 25, 2018 09:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.