Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Nora Fatehi In Pics: नोरा फतेही के दिलकश अंदाज ने उड़ाई फैंस की नींद, यूजर्स बोले-ब्यूटी क्वीन

Nora Fatehi In Pics: नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपने हालिया रिलीज हुए सॉन्ग ‘मणिके’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। नोरा जल्द ‘थैंक गॉड’ मूवी में नजर आने वाली हैं। ‘मणिके’ गाने में नोरा का कातिलाना अंदाज फैंस को पागल बना रहा है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पॉपुलर मैगजीन […]

Nora Fatehi In Pics: नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपने हालिया रिलीज हुए सॉन्ग ‘मणिके’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। नोरा जल्द ‘थैंक गॉड’ मूवी में नजर आने वाली हैं। ‘मणिके’ गाने में नोरा का कातिलाना अंदाज फैंस को पागल बना रहा है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पॉपुलर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसमें नोरा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। यही वजह है कि देखने वालों की निगाहें अदाकारा की तस्वीरों पर ही अटक गई हैं।

दरअसल कुछ समय पहले नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पेज से कुछ फोटोज शेयर की हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में नोरा का क्वीन लुक देखने को मिल रहा है, साथ ही एक्ट्रेस किसी मॉर्डन ब्राइड की तरह दिख रही हैं।

कुछ फोटोज में नोरा को मरुन कलर का डीपनेक गाउन पहने देखा जा रहा है। इसके साथ ही अदाराका ने ग्रीन टच वाला कुंदन जड़ा नेकलेस और इयररिंग कैरी किए हैं।

यहाँ पढ़िएआइडेंटिटी क्राइसिस को लेकर कंगना रनौत ने जताई चिंता, बोलीं-सता रहा पहचान खोने का डर

नोरा ने अगली पिक्चर में फ्लोर टच खूबसूरत सा गाउन पहना हुआ है और फ्लोर पर बैठी हुई पोज दे रही हैं। इस हसीन लुक को पूरा करने के लिए अदाकारा ने चोकर नेकलेस वीयर किया और स्टाइलिश सा हेयर स्टाइल बनाया हुआ है।

सभी ताजा फोटोज में नोरा का लुक देख फैंस भी आहें भर रहे हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ब्यूटी क्वीन’। तो दूसरे ने लिखा, ‘मुझे ये पसंद है’। वहीं तीसरे ने लिखा, ‘फायर’। नोरा के इन पोस्ट पर अब तक करीबन 5 लाख लाइक्स आ चुके हैं।

यहाँ पढ़िएमोमो डेट पर जाना चाहती हैं रश्मिका मंदाना, ब्लू शरारा पहन जाहिर की इच्छा

बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) को जज कर रही हैं। डांसिंग स्टार नोरा के इंस्टाग्राम पर 42.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड सेजुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभीdownload करें

First published on: Sep 17, 2022 05:54 PM