Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

कंफर्म, जोधपुर के इस राजमहल में होगी प्रियंका-निक की शादी, ये रही वेडिंग से जुड़ी सारी जानकारियां

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और निक जोनस के रिश्ते को आगे लेकर जा रही है। जल्द ही प्रियंका दुल्हन बनने जो जा रही है। अब ये तो सब जानते ही हैं कि बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। दोनों के रिश्ते […]

Edited By : | Updated: Oct 12, 2018 12:37
Share :

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और निक जोनस के रिश्ते को आगे लेकर जा रही है। जल्द ही प्रियंका दुल्हन बनने जो जा रही है। अब ये तो सब जानते ही हैं कि बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। दोनों के रिश्ते का ऐलान तो हो ही गया है। अब सबकी नजरें इनकी शादी पर टिकी हुई हैं। अब दोनों ही शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। बीते दिनों ही दोनों जोधपुर गए थे। कहा जा रहा था कि दोनों अपनी शादी का वेन्यू फाइनल करने गए हैं। अब लीजिए एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा कर दिया गया है कि आखिर दोनों की शादी कहां होगी। 

तो आपको बता दें कि दोनों की शादी जोधपुर में ही हो रही है। राजशाही ठाठ-बाठ के साथ दोनों सात फेरे जोधपुर में लेंगे। शादी से पहले इस महीने प्रियंका का ब्राइडल शॉवर न्यूयॉर्क में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी उम्मेद भवन जोधपुर में होगी। माना जा रहा है कि करीब 200 लोग इनकी शादी में शिरकत करेंगे।

 उम्मेद भवन दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। इस महल में 347 कमरे हैं। इस उम्मैद भवन पैलेस को चित्तर पैलेस के नाम से भी पहले जाना जाता था। इस महल को 1 9 43 में बनया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रियंका अपने हॉलीवुड के दोस्तों के लिए न्यूयॉर्क में ही पार्टी करेंगी।

 इसके अलावा उनके कुछ दोस्त जोधपुर शादी में शिरकत करने भी आएंगे। बता दें कि प्रियंका निक की शादी जोधपुर के इसी महल में हो रही है, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचने वाले हैं। निक जोनस राजस्थानी राजकुमार बनकर प्रियंका की डोली लेने आएंगे। निक और प्रियंका की रॉयल बहुत भव्य तरीके से होगी। इस शादी में राजपूती आन – बान और शान दिखेगी। देखते हैं कि आखिर अब देसी गर्ल कब शादी के बंधन में बंधती है।

First published on: Oct 12, 2018 12:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.