Wednesday, 4 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकाने वाला निकला IT इंजीनियर, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Ayushmann Khurrana Tushar Kapoor Threat Case: तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाले IT इंजीनियर वैभव मिश्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक्टर्स से करोड़ों की फिरौती मांग रहा था.

Ayushmann Khurrana Tushar Kapoor Threat Case
Ayushmann Khurrana Tushar Kapoor Threat Case

Ayushmann Khurrana Tushar Kapoor Threat Case: बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड की धमकियों और एक्सटॉर्शन का खौफनाक सच सामने आ गया है. एक्टर तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फिरौती के लिए धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेजने वाले शातिर IT इंजीनियर वैभव मिश्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु से धर दबोचा है. आरोपी ने ‘हैरी बॉक्सर’ बनकर करोड़ों की रंगदारी मांगी थी, जिससे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है.

बेंगलुरु से गिरफ्तार हुआ 30 साल का IT इंजीनियर वैभव मिश्रा

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर आरोप है कि उसने कई बॉलीवुड अभिनेताओं को धमकी भरे ऑडियो संदेश भेजे थे और उन्हें डराने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के नामों का इस्तेमाल किया था. हालांकि, शुरुआती जांच में किसी भी गैंग के साथ उसके सीधे जुड़े होने के सबूत नहीं मिले हैं.

---विज्ञापन---

तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को मिले थे धमकी भरे मैसेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो मैसेज मिला था, जिसमें खुद को बिश्नोई गैंग का बताकर करोड़ों रुपए की मांग की गई थी. वहीं, अभिनेता तुषार कपूर को भी ‘हैरी बॉक्सर’ के नाम से धमकी भरा ऑडियो मिला था, जिसमें 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी. तुषार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मुंबई पुलिस और साइबर सेल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की थी.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले से जुड़े हैं तार

बॉलीवुड में एक्सटॉर्शन और धमकियों का यह पूरा खेल तब और गंभीर हो गया जब एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले का मामला सामने आया. 18 अक्टूबर को जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने के बाद लौट रहे टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं. हालांकि इस हमले में टाइगर सुरक्षित बच गए थे, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे.

---विज्ञापन---

मकोका के तहत कार्रवाई और 13 गिरफ्तारियां

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने 27 अक्टूबर को इस केस में ‘मकोका’ (MOCOCA) की धाराएं जोड़ दीं. पुलिस और क्राइम ब्रांच की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद 2 नवंबर तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 13 तक पहुंच चुकी है. पूछताछ के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ कि टाइगर श्रॉफ से पहले कई अन्य नामी सितारों की भी रेकी की जा चुकी थी.

बॉलीवुड सितारों की रेकी और आगे की जांच

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपियों के निशाने पर सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज सितारे भी थे. फिलहाल, मुंबई क्राइम ब्रांच गिरफ्तार किए गए IT इंजीनियर वैभव मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ला रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या उसने किसी अन्य गिरोह के इशारे पर यह सब किया था.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2026 06:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो