मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां 170 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उन्होंने सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि टीवी की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बनाई थी, उस मशहूर अभिनेता का नाम टॉम स्केरिट है, जिनका 93 साल की उम्र में निधन हो गया है, उन्होंने ‘एलियन’, ‘मैश’ और ‘टॉप गन’ जैसी फिल्मों से अपनी दमदार पहचान बनाई. उनके जाने से परिवार और फैंस का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इस दुखद जानकारी को भी उनके परिवार ने फैंस तक पहुंचाया है, जिसमें उन्होंने कहा आइए जानते हैं…
अभिनेता का कैसे हुआ निधन?
टॉम स्केरिट के परिवार ने इस दुखद खबर को शेयर करते हुए बताया कि बुधवार को नेचुरली उनकी डेथ हुई है. परिवार के मुताबिक, दुनिया उन्हें एक शानदार अभिनेता के रूप में जानती थी, लेकिन उनके लिए वह एक मजाकिया, समझदार और प्यार करने वाले इंसान थे. उन्हें कहानियां सुनाने, रचनात्मकता, प्रकृति और एक्स सोल्जरो से जुड़े कामों में भी खास दिलचस्पी थी.
‘मैश’ और ‘एलियन’ से मिली खास पहचान
टॉम स्केरिट को 1970 में आई फिल्म ‘मैश’ से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. इस फिल्म में उन्होंने अमेरिकी सेना के सर्जन ड्यूक फॉरेस्ट का किरदार निभाया था. वहीं, 1979 की साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म ‘एलियन’ में वह अंतरिक्ष यान के कैप्टन डलास के रोल में नजर आए थे. फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था.

इस किरदार ने दिलाई अलग पहचान
‘एलियन’ की एक खास बात यह भी थी कि इसमें सिगॉर्नी वीवर ने रिप्ले का मजबूत महिला किरदार निभाया था. स्केरिट को फिल्म की यह बात बेहद पसंद आई थी कि कहानी में एक महिला को हीरो के रूप में दिखाया गया था.
‘टॉप गन’ में भी किया था शानदार काम
साल 1986 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘टॉप गन’ में टॉम स्केरिट ने वाइपर का किरदार निभाया था. फिल्म में टॉम क्रूज भी अहम भूमिका में थे. इसके अलावा अभिनेता ‘स्टील मैग्नोलियास’, ‘द टर्निंग पॉइंट’ और ‘अ रिवर रन्स थ्रू इट’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे.
टीवी के लिए जीता एमी अवॉर्ड
बड़े पर्दे के साथ टॉम स्केरिट ने टेलीविजन पर भी अपनी अलग पहचान बनाई. वह सीरीज ‘पिकेट फेंसेस’ में नजर आए और 1993 में ड्रामा सीरीज के बेहतरीन मुख्य अभिनेता का एमी अवॉर्ड अपने नाम किया.
कैसे हुई एक्टिंग करियर की शुरुआत?
25 अगस्त 1933 को डेट्रॉइट में जन्मे स्केरिट ने 1962 में फिल्म ‘वॉर हंट’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. अभिनेता बनने से पहले वह अमेरिकी एयरफोर्स में सेवा दे चुके थे. उनका जाना हॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है. उनकी फिल्मों और यादगार किरदारों के जरिए दर्शक उन्हें हमेशा याद रखेंगे.