Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ऐसे लोगों के साथ रहें…’, Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद नहीं थम रहा Malaika Arora के क्रिप्टिक पोस्ट का सिलसिला

Malaika Arora cryptic Post: पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लंबे टाइम से क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट करने का ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मलाइका ने फिर से नया क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।

---विज्ञापन---

Malaika Arora, Arjun Kapoor
Malaika Arora, Arjun Kapoor

Malaika Arora cryptic Post: पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। ना सिर्फ अपने पोस्ट और प्रोफेशनल लाइफ बल्कि मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। ये तो सभी जानते हैं कि मलाइका और अर्जुन कपूर अब साथ नहीं हैं और दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद से ही मलाइका अक्सर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने फिर से कुछ ऐसा ही शेयर किया है। आइए जानते हैं…

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक सनफ्लावर और हनी बी की फोटो शेयर की है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए मलाइका ने लिखा है कि लाइफ केवल एक ही बार मिलती है। इसलिए वही करें, जो आपको खुशी दें। मलाइका ने आगे लिखा कि उन लोगों के साथ रहें, जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।

---विज्ञापन---
Malaika Arora, Arjun Kapoor

Malaika Arora, Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर से हो चुका है ब्रेकअप

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप बहुत पहले ही हो चुका है। हालांकि, मलाइका अक्सर इस तरह के पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वहीं, अगर अर्जुन और मलाइका की बात करें तो भले ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं और दोनों अब साथ नहीं हैं, लेकिन एक्ट्रेस के पिता के निधन पर अर्जुन कपूर पल-पल मलाइका के साथ रहे थे और उनका पूरा साथ दिया था।

---विज्ञापन---

लग्जरी लाइफ पर भी बोली थी एक्ट्रेस

बता दें कि इसके पहले भी मलाइका ने लग्जरी लाइफ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में भी मलाइका ने बताया था कि लग्जरी लाइफ कैसी होती है? इसमें उन्होंने टाइम, हेल्थ, शांत दिमाग, धीमी सुबह, ट्रैवल करने की क्षमता जैसी कई चीजों के बारे में बताया था। बताते चलें कि मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप को खुद अर्जुन कपूर ने कंफर्म किया था और कहा था कि वो सिंगल हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Vidya Balan ने शेयर किया अपना ही फेक वीडियो, बेहद चिंताजनक है इसके पीछे की वजह

First published on: Mar 02, 2025 11:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola