Love and War New Release Date: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं. फिल्म के मेकर्स ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस बिग बजट फिल्म की रिलीज को लेकर लगातार सामने आ रही अफवाहों पर अब रोक लगा दी है. दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने मूवी की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. जिसके बारे में जानने के बाद आप भी खुशी से फुले नहीं समाएंगे. बता दें कि पहले ऐसी खबरें थी कि ये फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी, जिसे मेकर्स की घोषणा ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है.
कब रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’?
भंसाली प्रोडक्शंस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसके साथ फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की गई. इस पोस्ट में बताया गया कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर ये फिल्म ‘लव एंड वॉर’ अब 21 जनवरी, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी 2027 के रिपब्लिक डे वीक में रिलीज होगी. इस फिल्म में रणबीर, विक्की और आलिया भट्ट की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ हाई-स्टेक ड्रामा देखने को मिलेगा.
कैसी होगी फिल्म की कहानी?
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में प्यार, दोस्ती, धोखा और जुनून भरी एक शानदार कहानी देखने को मिलेगी. जानकारी के अनुसार, विक्की और रणबीर इस पीरियड रोमांटिक फिल्म में एयरफोर्स के ऑफिसर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं. पिछले साल ही ‘लव एंड वॉर’ के सेट से रणबीर और आलिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थी, जो खूब वायरल हुई थी. इन वायरल तस्वीरों में फिल्म का बैकग्राउंड 1960 के दशक का दिखाई दे रहा है. हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी पर सीक्रेसी बनी हुई है. फिल्म की नई रिलीज डेट के सामने आने के बाद लोगों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.